कौन है ये भारतीय महिला, जो करोड़ों नहीं, अरबों के घर में रहती है ,पति की संपत्ति जान पकड़ लेगें माथा!
Natasha Poonawalla: दिग्गज वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ (CEO) अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) की पत्नी नताशा पूनावाला हमेशा अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
नताशा पूनावाला इसके लिए अलावा अपने बिजनेस स्किल और अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। नताशा पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक हैं और यहां की पूरी जिम्मेदारियों को संभालती हैं। नताशा जिस घर में रहती हैं, उस घर की कीमत अरबों में है।

who is Natasha Poonawalla: कौन हैं नताशा पूनावाला?
- नताशा पूनावाला का जन्म 26 नवंबर 1981 को पुणे में हुआ था। नताशा पूनावाला के पिता का नाम प्रमेश अरोड़ा और उनकी माता का नाम मिन्नी अरोड़ा है। नताशा पूनावाला पुणे में पली-बढ़ीं। उनका एक बड़ा भाई अमित भी है।
- नताशा पूनावाला ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे के सेंट मैरी स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से की है। 2004 में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री ली है।
- नताशा कई परोपकारी कामों को लेकर भी खबरों में रहती हैं। नताशा विल्लू पूनवाला फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। यह फाउंडेशन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में काम करता है।
Natasha Adar Poonawalla love story: कैसे हुई नताशा पूनावाला और अदार पूनावाला की शादी
नताशा पूनावाला और अदार पूनावाला की शादी 2006 में हुई थी। नताशा पूनावाला और अदार पूनावाला की मुलाकात विजय माल्या द्वारा आयोजित गोवा में नए साल की पार्टी में हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। नताशा पूनावाला और अदार पूनावाला के दो बेटे हैं, साइरस और डेरियस।
Natasha and Adar Poonawalla Home: 750 करोड़ के घर में रहती है नताशा पूनावाला
- नताशा और अदार पूनावाला 750 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं। इनका ये घर साउथ मुंबई है, जिसका नाम ''लिंकन हाउस'' (Lincoln House) है। ये बंगला एक ग्रेड-III लिस्टेड हवेली है, जिसे 1933 में ब्रिटिश वास्तुकार, क्लाउड बैटले ने डिजाइन किया था।
- मूल रूप से 1957 में वांकानेर के महाराजा, एचएच सर अमर सिंह बने सिंह (HH Sir Amarsinhji Banesinhji) और उनके बेटे प्रताप सिंह झाला के लिए इस महल को बनाया गया था।
- 1957 में हवेली का स्वामित्व अमेरिकी सरकार को 18 लाख की लीज पर '999 सालों के लिए स्थायी लीज' की शर्त पर दिया गया था। कई सालों तक लिंकन हाउस से ही मुंबई में अमेरिका के महावाणिज्य दूतावास का कार्य किया जाता था।
- 2011 में हवेली की निलामी की गई थी। अदार पूनावाला के पिता और पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने इस बंगले की बोली लगाई और सितंबर 2015 में 113 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 934 करोड़ रुपये) में इस संपत्ति को खरीदी थी। इसके बाद से पूनावाला परिवार इस हवेली में रह रहा है।
- रिपोर्ट की मानें तो नताशा और अदार पूनावाला का लंदन वाला घर भी करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में अदार पूनावाला ने लंदन में 1446 करोड़ की संपत्ति खरीदी थी।
Natasha Poonawalla Net Worth: नताशा पूनावाला की संपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक नताशा पूनावाला की कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपये है।
Adar Poonawalla Net Worth: अदार पूनावाला की संपत्ति
अदार पूनावाला एक अरबपति बिजनेसमैन हैं। अदार पूनावाला की नेटवर्थ 25.3 बिलियन डॉलर है। अदार पूनावाला की कंपनी का मार्केट वैल्यू 1.92 लाख करोड़ है।












Click it and Unblock the Notifications