Who is MrBeast: कौन हैं मिस्टरबिस्ट, दुनिया के सबसे ज्यादा 11.2 करोड़ सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर
दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर मिस्टरबिस्ट, अब दुनिया के सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर बन गए हैं। मिस्टरबिस्ट, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है, उनके यूट्यूब पर 11.2 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं।
Who is MrBeast most subscribed youtuber: मिस्टरबिस्ट ने PewDiePie को यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाली रेस में पीछे छोड़ दिया है। ऐसा कई सालों में पहली बार हो रहा है जब, यूट्यूबर pewdiepie को किसी ने पीछे छोड़ा है। स्वीडिश यूट्यबर PewDiePie, जिनका रियल नेम फेलिक्स केजेलबर्ग है। 2013 में इनका चैनल अपने गेमिंग वीडियो की वजह से आगे बढ़ा और देखते ही देखते किसी भी यूट्यूबर के सबसे अधिक सब्सक्राइबर में एक हो गया। लेकिव अब मिस्टर बीस्ट ने इनको पीछे छोड़ दिया है। आइए जानें कौन हैं मिस्टर बीस्ट?

मिस्टर बीस्ट के अब कितने हैं सब्सक्राइबर?
यूट्यूबर pewdiepie (फेलिक्स केजेलबर्ग) के साल 2019 में 100 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हए गए थे। ये उस वक्त का सबसे अधिक सब्सक्राइबर्स का रिकॉर्ड था। लेकिन इस महीने दिसंबर 2022 में मिस्टर बीस्ट, जिनका रियल नेम जिमी डोनाल्डसन ने फेलिक्स केजेलबर्ग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मिस्टर बीस्ट के अब 112 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

क्यों फेमस हैं मिस्टरबिस्ट?
जिमी डोनाल्डसन अपने यूट्यूब चैनल पर हैरतअंगेज स्टंट वीडियो पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। जिमी डोनाल्डस अपने चैरिटेबल फिल्म और लार्ज कैश गिफ्ट्स के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास एक लाइसेंस प्राप्त संस्था भी है, जो अमेरिका में जरूरत मंद लोगों को खाना खिलाता है। 2021 में उन्होंने परोपकार पर केंद्रित एक नया YouTube चैनल शुरू किया जिसके 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

कौन हैं जिमी डोनाल्डसन उर्फ मिस्टर बीस्ट
जिमी डोनाल्डसन या मिस्टर बीस्ट, एक ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर हैं और दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर भी हैं। फिहलहाल सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले भी यूट्यूबर हैं। वह अमेरिका में रहते हैं और यूट्यूब के इतिहास में 100 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाले दूसरे क्रिएटर हैं। 24 साल के मिस्टर बीस्ट वीडियो बनाने वाले पहले व्यक्ति थे जो स्टंट, चैलेंज और समाजसेवा पर बनी चीजों को प्रमोट करते हैं। वह अपनी कमाई का ज्यादा से ज्यादा धन दान कर देते हैं।

2021 में 4 अरब रुपये से अधिक कमाए थे जिमी डोनाल्डसन
Forbes की ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यूट्यूब से सबसे अधिक कमाई करने वाले यूट्यबर जिमी डोनाल्डसन हैं। जिमी डोनाल्डसन ने साल 2021 में यूट्यूब से 4 अरब रुपये से अधिक कमाए थे। उस वक्त की रिपोर्ट के मुताबिक जिमी के सभी वीडियो मिला लें तो कुल 15 अरब से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications