20 साल की हो गई हैं प्रियंका गांधी की बेटी मिराया, किसी मॉडल से कम नहीं हैं, मां और पापा ने शेयर की तस्वीरें
20 साल की हो गई हैं प्रियंका गांधी की बेटी मिराया, किसी मॉडल से कम नहीं हैं, मां और पापा ने शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली, 24 जून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया का आज 20वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रिंयका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी बेटी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। माता-पिता ने अपनी बेटी मिराया की 20वां जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका गांधी मिराया की बचपन और आज की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है।

प्रियंका ने बेटी के जन्मदिन पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
प्रियंका गांधी ने अपनी बेटी की जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, ''मेरा बदमाश, नो-बकवास, नो-बहाना, मनमौजी बच्चा, आज 20 साल की हो गई है। लेकिन मेरे लिए ये हमेशा मेरा छोटा बच्चा ही रहेगी।''

पिता रॉबर्ट वाड्रा ने लिखी इमोशनल बात
रॉबर्ट वाड्रा ने मिराया की बचपन से लेकर आज तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने जन्मदिन पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। मिराया की तस्वीरों से पता चलता है कि वह घूमने-फिरने की शौकीन हैं और काफी स्टाइलिश भी हैं। मियारा तस्वीरों में किसी मॉडल से कम खूबसूरत नहीं हैं।

'मेरी खूबसूरत, प्यारी बेटी 20 साल की हो गई...'
रॉबर्ट वाड्रा ने कैप्शन लिखा, ''मेरी खूबसूरत, मेरी प्यारी बेटी मिराया का 20वें जन्मदिन की बधाई। तुम आज 20 साल की हो चुकी हो, तुम्हें देखकर जो पहला शब्द दिमाग में आता है, वो है निडर...।''

पिता ने तारीफों की बांधी पुल
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे लिखा, ''तुम एक पूरी तरह से आत्मनिर्भर लड़की हो, हिम्मत ना हारने वाली हो, सौम्य स्वभाव की और अपने परिवार, दादा-दादी, दोस्तों और सबकी देखभाल करने वाली लड़की हो तुम। तुम हर किसी के साथ अपनी दोस्ती और रिश्ता निभाना जानती हो। तुम एक ऐसी पर्यावरण प्रेमी हो जो हर दिन सीखने और सहेजने और बनाने में विश्वास रखती हो।''

'मुझे तुम पर बहुत गर्व है..'
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे लिखा, ''तुम पर मुझे हमेशा बहुत गर्व है। मैं हमेशा, हर दिन तुम्हारी मदद करने के लिए तैयार हूं। मैं तुम्हारा पिता हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं तुमसे बहुत कुछ सीख सकता हूं।''

'उम्मीद करता हूं...ये तुम्हारा अच्छा साल हो...'
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे लिखा, ''मुझे इस बात का विश्वास है कि यह साल तुम्हारे लिए बहुत खास होगा। ये साल नया अवसर लेकर आया है, जो तुम्हारे लिए काफी रोमांचक होने वाला है। उम्मीद है कि ये तुम्हारा अब तक का सबसे अच्छा साल हो...। उम्मीद है कि हमारा प्यार, दोस्ती और बॉन्ड पहले कहीं से और ज्यादा मजबूत हो जाए, माई लव।''

कौन हैं मिराया वाड्रा?
मिराया इन दिनों मालदीव्स में रहती हूं। मिराया मालदीव्स में इंस्ट्रक्टर लेवल डाइविंग कोर्स पूरा कर रही हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों अपनी बेटी मिराया से मिलने मालदीव्स गई हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस के कम्युनिकेशंस इंचार्ज जयराम रमेश ने बताया है। प्रियंका बेटी की जन्मदिन मनाने वहां गई हैं।

लाइमलाइट से दूर रहते हैं प्रियंका के दोनों बच्चे
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटा का नाम रेहान है, जो फिलहाल 21 साल के हैं। मिराया और रेहान दोनों लाइमलाइट से बहुत दूर रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं होते हैं। रेहान को फोटोग्राफी का बहुत शौक है, उनके इंस्टा पोस्ट पर फोटोग्राफी के कई सारे उदाहरण देखने को मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications