कौन है यूट्यूबर Maxtern, जिसकी एल्विश यादव ने लाइव कैमरे पर की पिटाई, 26 की उम्र में करोड़ों की है संपत्ति
Who is Maxtern (Sagar Thakur): बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) और यूट्यूबर सागर ठाकुर, जिनको सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न के नाम से जाना जाता है, दोनों के एक मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।
एल्विश यादव पर मैक्सटर्न को पीटने का आरोप है। इस मामले में एल्विश के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मैक्सटर्न ने एल्विश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अब इन सब के बीच मैक्सटर्न चर्चाओं में आ गए हैं, लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं, आइए जानें मैक्सटर्न के बारे में?

Who is Sagar Thakur AKA Maxtern: कौन हैं मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर?
- मैक्सटर्न का असली नाम सागर ठाकुर है। ये एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। ये अपने गेमिंग वीडियो के लिए जाने जाते हैं।
- सागर ठाकुर एक आईआईटी छात्र भी हैं, जिन्होंने दिल्ली कैंपस से पढ़ाई की हैं। सागर ठाकुर दिल्ली के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 26 साल है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सागर ठाकुर बिहार के मूल निवासी हैं।
- सागर ठाकुर के दो यूट्यूब अकाउंट है, एक जो सागर ठाकुर @Sagar_Thakur_IIT के नाम से है, जिसपर 1.67 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। दूसका अकाउंट मैक्सटर्न @maxtern के नाम से है, जिसपर 9.33K सब्सक्राइबर हैं।
- इन दोनों चैनल पर वो गेमिंग और व्यंग्य के साथ वीडियो अपलोड करते हैं। वह एक गेमिंग यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।
- सागर ठाकुर 2017 सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उसी वक्त से कंटेंट बना रहे हैं।

Sagar Thakur AKA Maxtern Net Worth: मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर की संपत्ति
- मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर की संपत्ति करोड़ों में है। इनकी कमाई यूट्यूब और इंस्टाग्राम के वीडियो से होती है।
- साल 2022 में मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर ने अपनी संपत्ति को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ''गूगल के मुताबिक मेरी नेट वर्थ 25 करोड़ है। तो मेरे 22 करोड़ रुपये कहां हैं।'' इस ट्वीट के बाद कहा जा रहा था कि मैक्सटर्न की कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये के आसपस है।
- मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के पास लग्जरी कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications