कौन हैं मनोज सोनी, जिन्होंने UPSC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी के माने जाते हैं करीबी!

Manoj Soni Profile: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना कार्यकाल पूरा होने से करीब पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है। UPSC चयन प्रक्रिया पर चल रहे विवादों के बीच मनोज सोनी का अपने कार्यकाल से पहले इस्तीफा देना चर्चा का विषय बन गया है।

मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा देते हुए कहा कि, इस्तीफे के बाद सामाजिक और धार्मिक कामों पर ध्यान देंगे। मनोज सोनी ने 14 दिन पहले अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग (DOPT) को भेजा था, इसकी जानकारी 20 जुलाई को सामने आई है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।

who is Manoj Soni

मनोज सोनी का कार्यकाल मई 2029 तक था। मनोज सोनी ने 16 मई 2023 को UPSC के अध्यक्ष के रूप में शपथ में ली थी। इस्तीफे की जानकारी सामने आने के बाद मनोज सोनी ने कहा है कि, ''मेरा इस्तीफा किसी भी तरह से महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के विवादों और आरोपों से जुड़ा नहीं है।''

वहीं विपक्षी नेताओं का कहना है कि UPSC से जुड़े विवादों के बीच उन्हें पद से हटाया गया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि 2014 से अबतक लगातार संवैधानिक बॉडी की शुचिता प्रभावित हो रही है। इन विवादों के बीच जानें कौन हैं मनोज सोनी, उनका बैकग्राउंड क्या है?

Who is Manoj Soni: कौन हैं मनोज सोनी?

  • डॉ. मनोज सोनी वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सदस्य हैं। डॉ. मनोज सोनी 2023 में UPSC के चेयरमैन के तौर पर चुने गए।
  • डॉ. मनोज सोनी 2017 में UPSC में मेंबर के तौर पर जुड़े थे। मनोज सोनी 2020 में 'निष्कर्म कर्मयोगी' की दीक्षा ली और 'अनुपम मिशन' से जुड़े थे।
  • UPSC के कार्यभार से पहले डॉ. सोनी कुलपति के रूप में तीन कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इनमें 01 अगस्त 2009 से 31 जुलाई 2015 तक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपेन विश्वविद्यालय (बीएओयू) के कुलपति के रूप में लगातार दो कार्यकाल और अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा (बड़ौदा का एमएसयू) के कुलपति के रूप में एक कार्यकाल शामिल है।
  • डॉ. मनोज सोनी सबसे कम उम्र के वाइस चांसलर (VC) बने थे। 2005 में यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में सबसे कम उम्र के वाइस चांसलर बने थे। अंतरराष्ट्रीय संबंध अध्ययन में विशेषज्ञता के साथ राजनीति विज्ञान के विद्वान डॉ. मनोज सोनी ने 1991 से 2016 के बीच सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), वल्लभ विद्यानगर में अंतरराष्ट्रीय संबंध पढ़ाया है।
  • डॉ. मनोज सोनी को कई पुरस्कार और सम्मानों से भी नवाजा गया है। 2013 में डॉ. सोनी को समाज के वंचित वर्ग को आईटी साक्षरता के साथ सशक्त बनाने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए बैटन रूज, लुइसियाना, यूएसए के मेयर-राष्ट्रपति द्वारा "बैटन रूज शहर के मानद मेयर-राष्ट्रपति" के सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • साल 2015 में, चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स, लंदन, यूके ने डॉ. मनोज सोनी को दूरस्थ शिक्षा नेतृत्व के लिए विश्व शिक्षा कांग्रेस ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया।
  • डॉ. सोनी ने उच्च शिक्षा और लोक प्रशासन के कई संस्थानों के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में काम किया है। वे गुजरात विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा गठित एक अर्ध-न्यायिक निकाय के सदस्य भी थे।
  • डॉ. मनोज सोनी करोड़पति हैं। हालांकि उनके पास कितनी संपत्ति है, इसकी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है।
who is Manoj Soni

PM मोदी के करीबी माने जाते हैं मनोज सोनी

रिपोर्ट के मुताबिक मनोज सोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। पीएम मोदी ने ही 2005 में मनोज सोनी को वडोदरा में एमएस विश्वविद्यालय का सबसे युवा कुलपति नियुक्त किया था। यूपीएससी में शामिल होने से पहले मनोज सोनी गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में तीन कार्यकालों में काम कर चुके हैं।

मनोज सोनी के कार्यकाल के दौरान इन IAS सिलेक्शन को लेकर हुआ विवाद

  • मनोज सोनी के कार्यकाल के दौरान IAS ट्रेनी पूजा खेडकर, IAS अभिषेक सिंह, IAS निकिता खंडेलवाल, IAS आसिफ के युसूफ और IAS प्रियांशु खाती के सिलेक्शन को लेकर विवाद हुआ है।
  • पूजा खेडकर और अभिषेक सिंह पर OBC और विकलांग कैटेगरी का गलत फायदा उठाकर सिलेक्शन लेने का आरोप है। अभिषेक सिंह का लोकोमोटिव डिसेबिलिटी के अंडर सिलेक्शन होने के बाद जिम में वर्कआउट सुर्खियों में है।
  • IAS निकिता खंडेलवाल (2014) ने खुद को विजुअली इम्पेयर्ड बताया था और बिना चश्मा लगाए ड्राइविंग टेस्ट देते हुए उनका वीडियो सामने आया है। IAS आसिफ के युसूफ (2020) पर फेक OBC NCL सर्टिफिकेट से सिलेक्शन लेने का आरोप है। पेरेंट्स की सालाना इनकम इन्होंने गलत बताई थी।
  • IAS प्रियांशु खाती (2021) ने ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप्ड कोटा से सिलेक्शन लिया है। अब उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिल्कुल फिट नजर आते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+