कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल? क्या करती हैं काम? 90000 करोड़ है ससुराल वालों की संपत्ति
Vevek Agrawal Wedding Kenisha Paliwal (Haldiram Family): नागपुर में हुई एक शाही शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। देश के मशहूर स्नैक्स ब्रांड हल्दीराम (Haldiram) से जुड़े कारोबारी परिवार में नई बहू के रूप में आईं केनिशा पालीवाल को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह हैं कौन और क्या करती हैं। यह शादी केवल भव्यता के कारण चर्चा में नहीं है, बल्कि दुल्हन की प्रभावशाली शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि भी लोगों की जिज्ञासा का बड़ा कारण बनी हुई है।
केनिशा की शादी विवेक अग्रवाल से हुई, जो हल्दीराम समूह के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे और चेयरमैन शिवकिशन अग्रवाल के पोते हैं। समारोह नागपुर के फाइव स्टार होटल Le Méridien Nagpur और परिवार की निजी 'शिव एस्टेट' में आयोजित किया गया। सोशल मीडिया पर कुछ घंटों के लिए #HaldiramWedding ट्रेंड कर रहा था। इसे नागपुर की सबसे भव्य शादियों में गिना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री से लेकर उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों तक ने इस समारोह में शिरकत की।

कौन हैं केनिशा पालीवाल? (Who is Kenisha Paliwal)
भारत में जन्मी लेकिन यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी केनिशा पालीवाल आज एक ग्लोबल बिजनेस लीडर के रूप में जानी जाती हैं। उनकी परवरिश ब्रिटेन में हुई, जहां उन्होंने अपने शुरुआती साल बिताए। बाद में उन्होंने अपने करियर को नई दिशा देने के लिए अमेरिका का रुख किया।
केनिशा बताती हैं कि UK में वे काफी कंफर्टेबल हो चुकी थीं, इसलिए खुद को चुनौती देने के लिए उन्होंने US जाने का फैसला किया। यही कदम उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
केनिशा पालीवाल करियर
केनिशा ने छह साल अमेरिका में बिताए। इस दौरान उन्होंने Cornell University से Industrial and Labor Relations में Bachelor of Science की डिग्री हासिल की। इसके बाद Columbia University से Technology Management में Master of Science किया।
उनका यह शैक्षणिक सफर उन्हें वैश्विक कॉरपोरेट दुनिया में मजबूत पहचान दिलाने वाला साबित हुआ। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि हांगकांग और कोपेनहेगन में रहने का अनुभव भी उनके करियर चुनाव को प्रभावित करने वाला रहा।

ग्लोबल लॉजिस्टिक्स में मजबूत पकड़
फिलहाल केनिशा लंदन स्थित Delta Corp Holdings में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत हैं। यह कंपनी बल्क लॉजिस्टिक्स, एनर्जी लॉजिस्टिक्स, एसेट मैनेजमेंट और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। कंपनी के संस्थापक और CEO उनके पिता मुदित पालीवाल हैं, जिन्होंने Norvic Shipping और Caravel Group जैसी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिलाया। लॉजिस्टिक्स और फाइनेंस जैसी पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में केनिशा की नेतृत्व भूमिका को खास उपलब्धि माना जा रहा है।
कॉरपोरेट दुनिया में कदम रखने से पहले केनिशा ने Goldman Sachs में एनालिस्ट के तौर पर काम किया। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने Helixtech Asset Management का नेतृत्व संभाला। फाइनेंस और एसेट मैनेजमेंट में उनकी गहरी समझ उन्हें एक बहुआयामी कारोबारी शख्सियत बनाती है।

छोटी दुकान से ग्लोबल ब्रांड तक का सफर (Haldiram History)
जिस परिवार में केनिशा ने कदम रखा है, उसकी शुरुआत बीकानेर में गंगा बिशन अग्रवाल ने एक छोटी सी दुकान से की थी। आज हल्दीराम देश के सबसे प्रतिष्ठित FMCG ब्रांड्स में गिना जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित कारोबारी घराने में केनिशा का आना नई पीढ़ी की ग्लोबल सोच और आधुनिक नेतृत्व का संकेत माना जा रहा है।
हल्दीराम की नींव साल 1937 में रखी गई थी। शुरुआत एक छोटी सी दुकान से हुई, लेकिन स्वाद और गुणवत्ता ने इसे घर-घर तक पहुंचा दिया। दशकों की मेहनत के बाद यह ब्रांड भारत के हर कोने में फैल चुका है और विदेशों में भी इसकी मजबूत मौजूदगी है।
आज हल्दीराम के भारत भर में करीब 410 स्टोर्स और रेस्टोरेंट हैं। स्नैक्स, मिठाई, रेडी-टू-ईट फूड और रेस्टोरेंट बिजनेस में कंपनी की पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। एयरपोर्ट से लेकर हाईवे तक, हल्दीराम का नाम हर जगह दिख जाता है।
मार्केट वैल्यू की बात करें तो हल्दीराम समूह का मूल्यांकन 90,000 करोड़ रुपये से अधिक आंका जाता है। FMCG सेक्टर में यह आंकड़ा इसे देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली कंपनियों की कतार में खड़ा करता है।
केनिशा पालीवाल सिर्फ एक कारोबारी परिवार की नई बहू नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और अनुभव से सुसज्जित एक प्रोफेशनल लीडर भी हैं। उनकी कहानी यह बताती है कि परंपरा और आधुनिकता का संगम किस तरह एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है। यही वजह है कि उनकी शादी के साथ-साथ उनकी पहचान भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications