जानिए कौन हैं कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी, लड़ चुके हैं इन बड़ी बॉलीवुड हस्तियों का केस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जुबानी जंग जारी है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई के बाद वकील रिजवान सिद्दीकी भी सुर्खियों में आ गए हैं। सेलिब्रिटी लॉयर के तौर पर पहचाने जाने वाले रिजवान सिद्दीकी बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना का केस लड़ रहे हैं। रिजवान सिर्फ कंगना का ही नहीं बल्क‍ि इससे पहले वो कई फिल्मी कलाकारों के केस लड़ चुके हैं।

Recommended Video

    Kangana Ranaut के वकील Rizwan Siddiqui कौन हैं,एक बार हो चुके हैं गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    रिजवान इससे पहले भी कंगना रनौत के वकील रहे हैं

    रिजवान इससे पहले भी कंगना रनौत के वकील रहे हैं

    रिजवान इससे पहले भी कंगना रनौत के वकील रहे हैं। जब कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर केस किया था तब भी उनके वकील रिजवान रहे थे। हालांकि तब उनका इतना नाम सुर्खियों में नहीं आया था। कंगना के अलावा वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी वकील रह चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी वो एक केस लड़ चुके हैं। बताया जाता है कि रिजवान को एक बार अभ‍िनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े एक मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। उन पर नवाजुद्दीन की पत्नी का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाने का आरोप लगा था।

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े एक मामले में हुए थे अरेस्ट

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े एक मामले में हुए थे अरेस्ट

    हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिजवान की गिरफ्तारी को अवैध माना था। कोर्ट ने रिजवान को तत्काल छोड़ने के आदेश जारी किए थे। बंदी प्रत्यक्षीकरण कानून के तहत रिजवान की पत्नी द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की थी। बीएमसी ने बुधवार को जब अभिनेत्री कंगना रनौत के पाली हिल स्थित बंगले पर बुलडोजर चला दिया और उनके बंगले में भी तोड़फोड हुई, तब अभिनेत्री की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी दी गई, जिसमें कंगना की पैरवी रिजवान ने की।

    लगातार सुर्खियों में हैं रिजवान

    लगातार सुर्खियों में हैं रिजवान

    कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुए। कंगना की ओर से रिजवान ने हाईकोर्ट में कोर्ट के मार्च में जारी आदेश को दलील के तौर पर पेश किया था। जिसके मुताबिक 30 सितंबर तक कोई प्रापर्टी नहीं तोड़ी जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आने वाली बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने बुधवार को कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध रूप से किए गए निर्माण' को ध्वस्त कर दिया गया है।

    रिजवान ने बीएमसी की कार्रवाई को बताया गलत

    रिजवान ने बीएमसी की कार्रवाई को बताया गलत

    बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि किसी के गैरहाजरी में उसके घर तोड़ने आ गए। इतनी बड़ी मिलिट्री लेकर आ गए। यह क्या हरकत है। 40 से 50 पुलिस ऑफिसर लेकर बड़े-बड़े बिल्डरों के घर तो नहीं आते। रिजवान सिद्दीकी ने कहा, ''जो बीएमसी की तरफ से नोटिस आया उसका मैंने जवाब दे दिया। उसका रिजेक्शन आज 10:19 बजे आया। उसके पहले तोड़ने के लिए वो तैयार थे। रिजवान सिद्दीकी ने आगे कहा,' दिया गया नोटिस अवैध है और वे अवैध रूप से परिसर में घुस गए। परिसर में कोई काम नहीं चल रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+