कौन हैं जर्नलिस्ट सबा नकवी? जिनके उपर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया हेट स्पीच का केस
नई

सबा नकवी आउटलुक पत्रिका की पूर्व पॉलिटिकल एडिटर हैं
जिन आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें से एक जर्नलिस्ट सबा नकवी हैं। सबा नकवी पर पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले में विवादित औऱ भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की ओर से उन पर नफरत भरे बयान के जरिए माहौल खराब करने का आरोप केस दर्ज किया है। दिल्ली की रहने वालीं सबा नकवी पेशें से एक लेखिका-पत्रकार हैं। सबा नकवी आउटलुक पत्रिका की पूर्व पॉलिटिकल एडिटर हैं।

कई न्यूज पेपर में लिखती हैं कॉलम
सबा नकवी अब टाइम्स ऑफ इंडिया, द ट्रिब्यून और अन्य वेबसाइटों सहित प्रमुख भारतीय दैनिक समाचार पत्रों में कॉलम लिखती हैं। एक लेखक, पत्रकार और टिप्पणीकार के अलावा नकवी एक राजनीतिक विश्लेषक और तीन पुस्तकों के प्रकाशक भी हैं। सबा नकवी फेमस इंडियन जर्नालिस्ट सईद नकवी की बेटी हैं। सबा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में रॉयटर्स फेलो और हवाई में ईस्ट-वेस्ट सेंटर में जेफरसन फेलो रह चुकीहैं।

उनकी कई किताबें हो चुकी हैं पब्लिश
उन्हें टोक्यो में जापान फाउंडेशन द्वारा एशिया लीडरशिप फेलो अवार्ड दिया गया है और इसके अलावा उन्हें अमेरिकी विदेश विभाग की फेलोशिप के लिए भी चुना गया था। सबा नकवी ने कई फेसम किताबें लिखी हैं। 2012 में प्रकाशित उनकी किताब इन गुड फेथ में, उन्होंने भारत और बहुलवादी समुदायों में दो साल की लंबी यात्रा का दस्तावेजीकरण किया था। 2015 में उनकी दूसरी किताब कैपिटल कॉन्क्वेस्ट आम आदमी पार्टी के उदय के उपर थी।

सबा ने अपने कॉलेज की पढ़ाई सेंट स्टीफन दिल्ली से की है
जून 2018 में रिलीज हुई अपनी तीसरी किताब, शेड्स ऑफ सेफरॉन में, उन्होंने दो दशकों की बीजेपी की कार्यशैली का विवरण लिखा था। इसके अलावा सवा की की एक अन्य किताब 'भारत में द कोलेशन 2019 में प्रकाशित हुई थी। सबा के अगर निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने संजय भौमिक से शादी की है। उनकी एक बेटी है। सबा ने अपने कॉलेज की पढ़ाई सेंट स्टीफन दिल्ली से की है।












Click it and Unblock the Notifications