IPS Sweta Shrimali: कौन हैं साबरमती जेल की लेडी सिंघम? लॉरेंस की हर करवट पर पैनी निगाहें
Who is Sabarmati Jail Superintendent Sweta Shrimali: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या (Baba Siddique Murder case) के तार खूंखार कुख्यात गैंगस्टर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से जुड़े हैं। खास बात यह है कि 2016 से कई जेल का सफर तय करने वाला लॉरेंस वर्तमान में गुजरात की हाई सिक्योरिटी साबरमती जेल में बंद है। इस जेल की कमान एक 'लेडी सिंघम' श्वेता श्रीमाली के हाथ में है। आईपीएस श्वेता साबरमती जेल की सुपरिटेंडेंट हैं।
वे एक सख्त और ईमानदार अधिकारी मानी जाती हैं, जिन्होंने जेल की सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा है। उनके नेतृत्व में जेल के अंदर अनुशासन और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं। श्वेता श्रीमाली को पिछले साल मई में यहां का सुपरीटेंडेंट बनाया गया। अहम बात यह है कि श्वेता श्रीमाली के पति भी आईपीएस हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं...

कौन हैं आईपीएस श्वेता श्रीमाली? (Who is IPS Sweta Shrimali)
श्वेता श्रीमाली राजस्थान की मूल निवासी हैं। उनका जन्म 13 अप्रैल 1985 को हुआ था। उन्होंने बीए से ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की और 2009 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की। इसके बाद वे 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं। गुजरात कैडर में तैनाती के बाद उन्होंने राज्य के कई हिस्सों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
श्वेता श्रीमाली का करियर सफर
श्वेता श्रीमाली ने अपने करियर की शुरुआत अहमदाबाद शहर के जोन 4 की डीसीपी के रूप में की। इसके बाद वे आदिवासी बाहुल्य डांग जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहीं, जहां उन्होंने आदिवासी क्षेत्र में अपराध और कानून व्यवस्था को संभाला। जनवरी 2023 में उन्हें प्रमोशन मिला और साबरमती जेल की सुपरिटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया। इससे पहले वे वेस्टर्न रेलवे अहमदाबाद की एसपी थीं और स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थीं।
जेल में सख्त अनुशासन की मिसाल
श्वेता श्रीमाली के नेतृत्व में साबरमती जेल की सुरक्षा और अनुशासन के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं। लॉरेंस बिश्नोई जैसे खतरनाक अपराधियों के जेल में होने के बावजूद उन्होंने जेल की सुरक्षा में कोई कमी नहीं होने दी। उनके नेतृत्व में जेल में होने वाली आपराधिक गतिविधियों और अनुशासनहीनता पर सख्ती से रोक लगाई गई है।

श्वेता के पति भी IPS (Sweta Shrimali Husband IPS Sunil Joshi)
श्वेता श्रीमाली के पति, आईपीएस सुनील जोशी भी 2010 बैच के अधिकारी हैं। वे भी राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में गुजरात की एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। सुनील जोशी का जन्म 3 सितंबर 1985 को हुआ था और उन्होंने बीएससी, एमए, और बीएड किया है।
श्वेता श्रीमाली और उनके पति सुनील जोशी दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन के लिए जाने जाते हैं। श्वेता की कड़ी अनुशासन और सख्त नेतृत्व शैली ने उन्हें 'लेडी सिंघम' के रूप में एक खास पहचान दिलाई है। उनकी कार्यशैली से जेल प्रशासन और कानून व्यवस्था को एक नई दिशा मिली है। उनके काम की वजह से उन्हें गुजरात पुलिस सेवा में एक मजबूत और सशक्त अधिकारी माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications