Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं डिप्लोमैट अनुपमा सिंह, जिन्होंने पाकिस्तान की दुनिया के सामने उधेड़ी बखिया, जानें इनके बारे में सबकुछ

Indian diplomat Anupama Singh: भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में अकेले ही आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा पर ऐसा जवाब दिया है कि, वो सुर्खियों में हैं। जिनेवा में WHO मुख्यालय में बोलते हुए भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा, ''पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देता है और दुनिया के सामने खुद इसका शिकार होने का दिखावा नहीं कर सकता है।''

अनुपमा सिंह ने कहा, ''पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है, वो आतंकवाद को जन्म देकर पालता है और फिर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश करता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद के प्रायोजक और आयोजक पाकिस्तानी धरती से काम करते हैं। जवाब में, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जो पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी कैंप पर केंद्रित था।''

Indian diplomat Anupama Singh

अनुपमा सिंह ने आगे कहा, ''हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि उनके नागरिकों को न तो निशाना बनाया जाए और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाया जाए। हमने सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों और उनके जाने-माने ठिकानों को निशाना बनाया।''

अनुपमा सिंह ने कहा, "पाकिस्तान सिंधु जल संधि के बारे में भ झूठी कहानी गढ़ रहा है और इस मुद्दे को उलझाने की कोशिश कर रहा है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश पीड़ित बनकर नहीं रह सकता है।" अनुपमा सिंह के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग लिख रहे हैं कि इन महिला अफसर ने अकेले ही पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। ऐसे में आइए जानें भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह के बारे में?

who is Indian diplomat Anupama Singh: कौन हैं भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह?

🔴 अनुपमा सिंह 2014 बैच की एक भारतीय विदेश सेवा, आईएफएस (IFS) अधिकारी हैं। अनुपमा सिंह नौ साल से ज्यादा समय से भारतीय विदेश सेवा में राजनयिक (डिप्लोमैट) के तौर पर काम कर रही हैं। अनुपमा सिंह ने यूएन मानवाधिकार परिषद (UNHRC) और WHO जैसे मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अनुपमा सिंह को इकोनॉमिक्स, साइंस और आर्ट में रुचि है।

🔴 अनुपमा सिंह ने UPSC पास करने के लिए मोटी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ चुकी हैं। आईएफएस में शामिल होने से पहले, उन्होंने 2012 से 2014 के बीच मल्टीनेशनल कंपनी केपीएमजी (KPMG) में काम किया, जहां उन्होंने कंसल्टेंट के तौर पर शुरुआत की और बाद में सीनियर कंसल्टेंट की भूमिका में पहुंचीं।

🔴 अनुपमा सिंह ने प्रशासन से जुड़ी अपनी ट्रेनिंग 2014 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से पूरी की। इसके अलावा, उन्होंने 2008 से 2011 के बीच सीएफए (CFA) प्रोग्राम किया, जिसमें उन्होंने कॉरपोरेट फाइनेंस, वैल्यूएशन और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में भी जानकारी हासिल की।

🔴 अनुपमा सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) से फाइनेंस में एमबीए कर चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+