कौन है गैंगस्टर हाईकोर्ट महाराजा? जिसके प्यार में पागल IAS की पत्नी को मिली खौफनाक सजा, दिल दहला देगी ये कहानी

Who is Gangster High Court Maharaja: गुजरात की राजधानी गांधीनगर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई आई। यहां IAS अधिकारी की पत्नी ने अपने पति के घर के सामने जहर खाकर जान दे दी।

IAS रंजीत कुमार गुजरात विद्युत नियामक आयोग (GERC) के सचिव हैं, उनकी 45 वर्षीय पत्नी सूर्या जे ने सुसाइड से पहले एक नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने 'हाईकोर्ट महाराज' नाम के गैंगस्टर का जिक्र किया।

Gangster High Court Maharaja

आईएएस की पत्नी ने उसके प्यार में पागल होकर अपने पति का घर छोड़ दिया था। ऐसे में जानिए कौन है वो गैंगस्टर, जिसकी वजह से आईएएस की पत्नी को अपने हाथों से खत्म करनी पड़ी जिंदगी?

दरअसल, आईएएस की पत्नी करीब 9 महीने पहले हाईकोर्ट महाराजा नाम के गैंगस्टर के संपर्क में आई थी। अपने सुसाइड नोट में मृतका सूर्या कुमार जे ने बताया कि उसे झूठे केस में फंसाया गया और बिजनेस में पार्टनर बनने के बाद उनका अफेयर शुरू हो गया और फिर सूर्या ने अपने परिवार को छोड़कर हाईकोर्ट महाराजा का साथ चुना।

जानकारी के अनुसार तमिलनाडु की रहने वाली सूर्या जे की शादी गुजरात कैडर के आईएएस रंजीत कुमार के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन वो अपना परिवार छोड़कर गैंगस्टर के साथ चली गई। हालांकि जब सूर्या को उसकी सच्चाई पता लगी तब तक काफी देरी हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार सूर्या और गैंगस्टर हाई कोर्ट महाराज सैलून बिजनेस में पार्टनर थे, जिसके बाद उनका अफेयर शुरू हो गया। उन्होंने सुसाइड नोट में बताया कि हाईकोर्ट महाराजा ने मदुरै की महिला फाइनेंसर से 75 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसका कर्जा वो ही चुका रही थी।

उन्होंने 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया, लेकिन एक जगह से रकम लेकर दूसरी जगह का लोन चुकाने के चक्कर में वो और ज्यादा कर्ज में दब गई, जिसके बाद महाराजा ने फानेंसर के बेटे को किडनैप कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती लेने का प्लान बनाया, हालांकि मदुरै पुलिस ने लड़के को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने सूर्या समेत सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

कौन हैं गैंगस्टर हाई कोर्ट महाराजा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईकोर्ट महाराजा तमिलनाडु का एक लोकल गैंगस्टर है। जो कि कई अपराधों में लिप्त है। पुलिस में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में महाराजा ने एक फाइनेंसर के बेटे का अपहरण कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती लेने का प्लान बनाया, लेकिन सफल नहीं पाया, जिसके बाद मदुरै पुलिस ने 11 जुलाई को सूर्या जे, महाराजा और उनके सहयोगी सेंथिल कुमार पर किडनैपिंग का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+