पूर्व क्रिकेटर निकला बड़ा ठग, IPS अफसर बन लगाया 5.53 लाख का चूना, ऋषभ पंत के भी उड़ा चुका है 1.6 करोड़

Mrinank Singh News: हरियाणा के 25 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृणांक सिंह पर ठगी का आरोप लगा है। हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके मृणांक सिंह ने जुलाई 2022 में ताज पैलेस होटल से 5,53,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी।

मृणांक सिंह को ताज पैलेस सहित कई लक्जरी होटलों में ठहरने और बिलों का भुगतान न करके लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान ये भी पता चला है कि मृणांक सिंह कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होने का झांसा देकर लक्जरी होटलों में ठहरते थे। मृणाक टीम इंडिया के इंटरनेशनल क्रिकेटर ऋषभ पंत को भी ठग चुके हैं।

Mrinank Singh News

हांगकांग जाते वक्त गिरफ्तार हुआ मृणांक सिंह

पुलिस ने कहा कि आरोपी मृणांक सिंह को लैविश लाइफ जीने का जुनून थ, उसको पांच सितारा होटलों में रहना, मॉडलों के साथ पार्टी करना और उनके साथ तस्वीरें क्लिक करना और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विदेश यात्रा करने का बहुत शौक था। मृणांक सिंह हांगकांग के लिए रवाना हो रहा था तभी उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।

ऋषभ पंत को भी लगा चुका है चूना

पुलिस ने कहा कि 2021-22 में मृणांक सिंह क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी 1.6 करोड़ रुपये ठगने में कामयाब रहा था। पुलिस के मुताबिक मृणांक सिंह ने ऋषभ पंत को बताया कि वह लग्जरी घड़ियां और आभूषण खरीदने और बेचने का कारोबार करता है।

उस पर भरोसा करते हुए ऋषभ पंत ने उसे अपनी घड़ियां दे दीं। पुलिस ने कहा कि मृणांक सिंह ने कथित तौर पर बदले में ऋषभ पंत को एक चेक (1.6 करोड़ रुपये का) दिया था लेकिन वह बाउंस हो गया।

एडिशनल डीसीपी रविकांत कुमार ने कहा कि मृणांक सिंह हरियाणा अंडर-19 टीम के लिए खेले और उनका यह भी दावा है कि उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था।

Mrinank Singh News

ताजा होटले में कैसे ही लाखों की ठगी

एडिशनल डीसीपी रविकांत कुमार के मुताबिक, जुलाई 2022 में, 'मृणांक सिंह ताज पैलेस गए और उन्हें बताया कि वह एक मशहूर क्रिकेटर हैं और आईपीएल में खेल चुके हैं। वह वहां करीब एक हफ्ते रुके और उनका बिल करीब 5.6 लाख रुपये आया।

उन्होंने यह कहते हुए होटल छोड़ दिया कि उनका स्पॉन्सर Adidas बिल का भुगतान करेगा। हालांकि, उसके द्वारा दिए गए बैंक खाता नंबर और कार्ड डिटेल नकली थी।'

पुलिस और होटल प्रबंधक ने मृणांक सिंह और उसके प्रबंधक से संपर्क किया लेकिन दोनों ने झूठ बोला कि वे अपने ड्राइवर को कैश के साथ भेजेंगे।

IPS अफसर बन करता था ठगी

आगे की जांच के दौरान, 'पुलिस को पता चला कि उसने कई लक्जरी होटल मालिकों को धोखा दिया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, कुछ होटलों में, मृणांक सिंह खुद को कर्नाटक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करता था। जबकि अन्य में, वह कहता था कि वह एक सफल क्रिकेटर है। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय था और यह दिखाने के लिए महिलाओं के साथ सेल्फी पोस्ट करता था कि वह मशहूर है और उसका फैन बेस काफी बड़ा है।'

ऐसे किया पुलिस ने मृणांक सिंह को गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि पिछले साल से उन्होंने मृणांक सिंह को कई नोटिस भेजे हैं लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनके पिता भी पुलिस से मिले और उन्हें बताया कि परिवार ने क्रिकेटर को अस्वीकार कर दिया है।

मृणांक सिंह का पता लगाने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन वह अपना जगह बदलता रहा और अपना फोन काट देता था। पुलिस ने कहा कि यहां तक कि उसके दोस्तों का भी मानना था कि वह दुबई चला गया है। इसके बाद पुलिस ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और मृणांक सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया।

पुलिस ने कहा कि, सोमवार 24 दिसंबर को, जब मृणांक सिंह हांगकांग के लिए उड़ान पकड़ने की कोशिश कर रहा था तब अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया और हमें सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक मृणांक सिंह ने कथित तौर पर खुद को कर्नाटक का एडीजीपी-रैंक अधिकारी बताकर आव्रजन अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

who is Mrinank Singh: कौन है मृणांक सिंह

मृणांक सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र था और बाद में उसने राजस्थान के एक कॉलेज से एमबीए किया। उनका दावा है कि उन्होंने 2021 में हरियाणा से रणजी ट्रॉफी और 2014 से 2018 तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेला है। पुलिस ने कहा कि वे उसके सभी दावों की पुष्टि कर रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मृणांक सिंह लोगों को बताया कि उसके पिता एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 1980 के दशक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अब एयर इंडिया के साथ काम कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उसके फोन से युवतियों और मॉडलों के साथ उसकी कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें से कुछ आपत्तिजनक" थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+