कौन है 24 साल की लड़की फातिमा खान? जिसने CM योगी को दी जान से मारने की धमकी, जानें घर-परिवार के बारे में सबकुछ
Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 साल की लड़की फातिमा खान ने जान से मारने की धमकी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर फातिमा खान ट्रेंड कर रही है। फातिमा खान ने मुबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से मैसेज भेजा था।
इस मैसेज में लिखा था, ''अगर योगी आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।'' धमकी मिलने के बाद मुबई पुलिस और यूपी पुलिस दोनों अलर्ट हो गई थी। जिसके बाद रविवार 03 नवंबर की सुबह फातिमा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- 'अगर 10 दिन में CM योगी ने इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे', मुंबई पुलिस को आई धमकी
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि फातिमा खान ने यह संदेश भेजा था। उन्होंने बताया, "मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और महिला फातिमा खान का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।" इसके बाद से फातिम खान को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। आइए जानें कौन है फातिमा खान?
ये भी पढ़ें- CM योगी को धमकी देने वाली 24 वर्षीय महिला पुलिस हिरासत में, सामने आई फातिमा से जुड़ी सारी डिटेल
who is Fatima Khan: कौन है फातिमा खान?
- फातिमा खान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। फातिमा खान की उम्र 24 साल है।
- फातिमा खान के पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं।
- फातिमा खान ने इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी में बीएससी तक की पढ़ाई कर रखी है।
- फातिमा खान मानसिक रूप से ठीक नहीं है। मुंबई पुलिस ने कहा, ''महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।"
- हालांकि पुलिस ने अभी तक ये जानकारी नहीं दी है कि फातिमा खान ने आखिर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी क्यों दी? हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हो सकता है मानसिक स्थिति सही ना होने की वजह से फातिमा ने ये काम किया हो।
CM योगी आदित्यनाथ को कब-कब मिली धमकी?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिछले कुछ सालों में कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले 2 मार्च 2024 को सुरक्षा मुख्यालय में तैनात एक मुख्य कांस्टेबल को सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम की धमकी के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारियों ने बताया था कि, "फोन करने वाले ने मुख्य कांस्टेबल से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा और उसने फोन काट दिया।"
जनवरी 2024 में आतंकी पन्नू ने वॉइस मैसेज भेज कर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं अप्रैल 2022 में सीएम योगी को
बम से उड़ाने की धमकी वाट्सएप कॉल के जरिए आई थी।
2021 के अप्रैल में भी सीएम योगी को धमकी मिली थी। दिसंबर 2020 में भी योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई थी। नवंबर 2020 में भी डायल 112 के जरिए योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का मैसेज भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications