'अगर 10 दिन में CM योगी ने इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे', मुंबई पुलिस को आई धमकी
UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक धमकी भरा संदेश मिला है। मुंबई पुलिस को शनिवार शाम को मिले इस धमकी संदेश में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली हुई है।
इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है, ''अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पार्टी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह ही मार दिया जाएगा।''

ये भी पढ़ें- 'जो रामभक्त है, वही राष्ट्रभक्त भी बन सकता है, भारत की ताकत सनातन धर्म से', दिवाली पर बोले CM योगी आदित्यनाथ
जांच में जुटी मुंबई और यूपी पुलिस
मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल एक अज्ञात नंबर से यह संदेश मिला। पुलिस ने बताया कि संदेश किसने भेजा, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
इस संदेश के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मकी मिलने के बाद सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस ने इस मैसेज की डिटेल यूपी पुलिस को भी भेजी है। मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद यूपी पुलिस भी जांच में लगी है।
ये भी पढ़ें- वनटांगिया गांव में दिवाली की खुशियां बांटेंगे सीएम योगी, देंगे 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार
12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हुई थी हत्या
12 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर पटाखे फोड़ते समय बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह घटना बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई थी, जिसने 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि उस व्यक्ति की पहचान मुंबई के बांद्रा ईस्ट के आजम मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है।
इसी तरह, सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे, बांद्रा ईस्ट के एनसीपी विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के आरोप में मंगलवार को नोएडा में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद तैयब नाम के आरोपी ने भी जीशान सिद्दीकी और सलमान खान से पैसे मांगे थे।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications