देखें कौन कर रहा है कश्मीर में कांग्रेस की कैंपेन?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। राहुल गांधी? नहीं, सोनिया गांधी? दिग्विजय सिंह? नहीं, इनमें से कोई नहीं है, जो कांग्रेस के लिये चुनाव अभियान करने के लिये अभी जम्मू-कश्मीर पहुंचा हो। तो क्या कांग्रेस के पास कोई स्टार प्रचारक नहीं है? नहीं भाई, कांग्रेस के लिये जो शख्स प्रचार कर रहे हैं वो पहले स्टार थे और अब प्रचारक हैं। जी हां हम राज बब्बर की बात कर रहे हैं।

राज बब्बर पिछला लोकसभा का चुनाव गाजियाबाद सीट से साढ़े चार लाख वोटों से भी अधिक मतों से हार गए थे। उन्हें मात दी थी भाजपा के जनरल वीके सिंह ने। अब वही राज बब्बर कांग्रेस के लिए जम्मू-कश्मीर में कर रहे प्रचार और दावे कर रहे हैं।
बालीवुड अभिनेता और काग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर जम्मू-कश्मीर में जिधर भी जा रहे हैं, वे कह रहे हैं कि भारत में भाजपा को टक्कर देने वाली कोई शक्ति है तो वह कांग्रेस है। वह यहां सिर्फ इसी मकसद से आए हैं कि भाजपा को छोड़ हाथ पर बटन दबाएं। हालांकि उनकी सभाओं मेंगिनती के ही लोग जुटते हैं।
जमीनी हकीकत से दूर
जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ सोहाफ कहते हैं कि राज बब्बर को चुनाव कैंपेन में झोंककर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि उसे जमीनी हकीकत की कोई जानकारी नहीं । बब्बर को कश्मीर में कोई नहीं जानता। उसी बब्बर से कांग्रेस कैंपेन करवा रही है।
चाहत बब्बर की
बब्बर की चाहत है कि कश्मीर की जनता के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि यहां एकता और भाईचारा बनी रहे। भाजपा का सफाया करने के लिए हाथ ही काफी है। बब्बर ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बांडीपुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। राज बब्बर ने कांग्रेस उम्मीदवार उस्मान मजीद के लिए वोट मांगा।












Click it and Unblock the Notifications