कौन हैं दिबीसा महंत? पिता NDA मंत्री और बेटी NEET प्रोटेस्ट में मोदी को दे रही थीं गाली, अब CM ने दिया जवाब

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद ने देशभर में छात्रों के आंदोलन को नई दिशा दी। इसी आंदोलन के बीच असम से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छेड़ दी। वजह बनीं दिबिसा महंता। वह असम की NDA सरकार में कैबिनेट मंत्री केशव महंता की बेटी हैं।

गुवाहाटी में हुए एक प्रदर्शन के दौरान उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद सवाल सिर्फ आंदोलन पर नहीं, बल्कि एक मंत्री के परिवार तक पहुंच गए। आखिर दिबिसा महंता कौन हैं और पूरा विवाद क्या है, आइए समझते हैं।

Who is dibisa mahanta assam NDA minister keshab mahanta daughter neet protest controversy
Photo Credit: वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लिया गया है

असम की NDA सरकार में कैबिनेट मंत्री और असम गण परिषद (AGP) के वरिष्ठ नेता केशव महंत की बेटी दिबीसा महंत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। अब इस पूरे मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी बयान सामने आ गया है।

कौन हैं दिबिसा महंता? और गुवाहाटी Neet प्रोटेस्ट में क्या हुआ था?

दिबिसा महंता असम के वरिष्ठ AGP नेता और राज्य सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंता की बेटी हैं। केशव महंता भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार का हिस्सा हैं। हाल के दिनों में दिबिसा तब चर्चा में आईं, जब वह गुवाहाटी में हुए CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन में शामिल हुईं।

गुवाहाटी में हुआ यह प्रदर्शन देशभर में जारी छात्र आंदोलन की ही एक कड़ी था। CJP के नेतृत्व में हुए इस विरोध-प्रदर्शन में असम और पूर्वोत्तर के कई छात्र संगठन और नागरिक समाज के लोग शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन नई दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों और 26 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित किया गया था।

प्रदर्शनकारियों की मांग NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करना,पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और दिल्ली में 'चलो संसद' मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों को न्याय दिलाना था। इसी प्रोटेस्ट में दिबीसा महंत छात्र कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर नारेबाजी करती नजर आईं। हालांकि इन वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विवाद बढ़ता देख दिबीसा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट या तो डिलीट कर दिया है या डीएक्टिवेट कर दिया है।

ट्रोल हुए मंत्री पिता तो बचाव में उतरे CM हिमंत बिस्वा सरमा

जैसे ही यह खबर फैली कि पीएम मोदी पर भड़कने वाली लड़की राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत की बेटी है, सोशल मीडिया पर मंत्री को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। लोग उनकी राजनीतिक वफादारी पर सवाल उठाने लगे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद अपने मंत्री के बचाव में आगे आए और एक बड़ा बयान दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "बेटी के किसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए केशव महंत पर हमला बोलना पूरी तरह गलत है। यह बिल्कुल मुमकिन है कि एक बालिग बेटी अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा से अलग सोच रखती हो। जब बच्चे बड़े और बालिग हो जाते हैं, तो वे अपने फैसले खुद लेते हैं। माता-पिता को उनके हर कदम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।"

अपनी बात को समझाते हुए सीएम हिमंत ने कहा, "कल को अगर मेरा बेटा वकालत शुरू करे और कोर्ट में किसी ऐसे इंसान का केस लड़े जिसे मैं पसंद नहीं करता, तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरी या मेरे बेटे की सोच गलत है।"

'नारेबाजी से सहमत नहीं, खुद समझाऊंगा'-सीएम सरमा

भले ही मुख्यमंत्री ने मंत्री केशव महंत को सोशल मीडिया ट्रोलिंग से बचाया, लेकिन उन्होंने दिबीसा की भाषा और नारों को सिरे से खारिज कर दिया।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,

"मैं उन नारों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं जो दिबीसा ने प्रदर्शन के दौरान लगाए। जब मैं अगली बार उससे मिलूंगा, तो इस मुद्दे पर उससे पर्सनली बात करूंगा और समझाऊंगा कि सार्वजनिक रूप से ऐसी भाषा का इस्तेमाल सही नहीं था।"

हालांकि फिलहाल अब तक मंत्री केशव महंत और उनकी बेटी दिबीसा महंत की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

कड़े कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान

एक तरफ गुवाहाटी में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ था, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में दिखी। 23 जुलाई को सरकार के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट घोषणा की है कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून ला रही है और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा। पीएम ने दोहराया कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। हालांकि, गुवाहाटी का प्रदर्शन शांत हो गया, लेकिन दिबीसा महंत का विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+