कौन हैं BJP नेता नरेश कौशिक, नफे सिंह राठी से क्या है इनका कनेक्शन, क्यों हो रही है चर्चा?
Nafe Singh Rathee Death BJP Leader Naresh Kaushik: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की हरियाणा इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी की झज्जर जिले में रविवार (25 फरवरी) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद हरियाणा की राजनीति में भूचाल मच गया है।
इस मामले में हरियाणा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और बहादुरगढ़ सीट से पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत 12 लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। नरेश कौशिक के खिलाफ केस दर्ज होने पर वो चर्चाओं में आ गए हैं।

नरेश कौशिक के अलावा इस मामले में, बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरमैन सरोज राठी के पति रमेश राठी, उनके रिश्तेदार कर्मबीर राठी, कमल राठी और पूर्व मंत्री मांगे राम के बेटे सतीश नंबरदार और पोते राहुल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इनके अलावा 5 अज्ञात हमलावरों पर भी केस दर्ज किया गया है। लेकिन चर्चाओं में सिर्फ नरेश कौशिक हैं।
who is Naresh Kaushik: कौन हैं भाजपा नेता नरेश कौशिक
- नरेश कौशिक एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं।
- वर्तमान में 57 वर्षीय नरेश कौशिक रोहतक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के संयोजक के तौर पर काम कर रहे हैं। भाजपा ने इन्हें हाल ही में रोहतक संसदीय क्षेत्र के लिए समन्वयक नियुक्त किया था।
- नरेश कौशिक 2014 में बहादुरगढ़ से विधायक चुने गए थे। 2019 के चुनाव में नरेश कौशिक हार गए थे।

Nafe Singh Rathee Naresh Kaushik political rival: नरेश कौशिक और नफे सिंह राठी की क्या थी दुश्मनी?
नरेश कौशिक और नफे सिंह राठी दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी थे ,दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 1996 से 2005 तक बहादुरगढ़ के विधायक और तीन दशक तक इनेलो से जुड़े रहने वाले राठी ने 2014 में पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे, क्योंकि उन्हें इनेलो ने बहादुरगढ़ से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया गया था।
लेकिन भाजपा ने भी राठी को नजरअंदाज क नरेश कौशिक को मैदान में उतारा था।इसके बाद राठी ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और 20,000 से अधिक वोट हासिल करके चौथे स्थान पर रहे, जबकि नरेश कौशिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजेंद्र कुमार जून को हराकर विधायक चुने गए थे।
2018 में नफे सिंह राठी इनेलो में लौट आए थे और अगले साल विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे। नरेश कौशिक भी बीजेपी के टिकट पर रेस में थे। हालांकि, 2019 के चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र जून की जीत हुई, जबकि राठी तीसरे स्थान पर रहे और कौशिश भी हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications