'राहुल गांधी ने संसद में धक्का दिया और मैं गिर गया', BJP सांसद प्रताप चंद्र सारंगी का बड़ा आरोप
BJP MP Pratap Chandra Sarangi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा है कि राहुल गांधी के धक्का देने की वजह से वो संसद में गिर गए हैं और उन्हें सिर में चोट आई है।
Recommended Video
भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया... मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।"

प्रदर्शन के दौरान घायल हुए भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्हीलचेयर पर बैठे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने वाली है।प्रताप सारंगी को अस्पताल में देखने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल जा रहे हैं।
कांग्रेस नेतृत्व अब शारीरिक हमलों पर उतर आया: भाजपा
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ''ओडिशा के भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को उस समय चोटें आईं, जब राहुल गांधी ने एक अन्य सांसद को धक्का दिया, जिससे वह सारंगी पर गिर पड़े। गांधी परिवार के वंशज की बेपरवाही और अहंकार सभी के सामने है। कांग्रेस नेतृत्व अब शारीरिक हमलों पर उतर आया है।''
राहुल गांधी ने आरोपों पर दिया जवाब, कहा- 'हां किया है, ठीक है...धक्का मुक्की से कुछ होता नहीं'
राहुल गांधी का आरोप है कि भाजपा नेता उन्हें संसद में जाने से रोक रहे थे। राहुल गांधी ने प्रताप सारंगी के आरोपों पर कहा कि 'हां किया है, ठीक है...ऐसे धक्का मुक्की से कुछ होता नहीं है। मैं संसद के भीतर जाना चाहता था। संसद में जाना मेरा अधिकार है, लेकिन मुझे जाने से रोका गया। हमें संसद के भीतर जाना था...और भाजपा सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे।''












Click it and Unblock the Notifications