कौन हैं भरत सिंह, जिनके फैन हुए राहुल गांधी, सीएम गहलोत से भी कर डाली सिफारिश

नई दिल्ली, 28 जुलाई: 16 वर्षीय भरत सिंह के कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी भी फैन हो गए हैं। जी हां...भरत सिंह का मछली के जाल को नेट्स बनाकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो को देखने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भरत सिंह की प्रतिभा को पहचाना और उनके सपने को साकार करने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी भरत की सिफारिश तक कर डाली। आइए जानते है कौन हैं भरत सिंह, जिनके राहुल गांधी भी हुए फैन।

कौन हैं भरत सिंह

कौन हैं भरत सिंह

16 वर्षीय भरत सिंह राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के गांव मौजावतों का गुढ़ा के रहने वाले हैं। भरत सिंह का पूरा नाम भरत सिंह खरवड़ है। भरत के पिता खेतीबाड़ी करते हैं और उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण भरत सिंह कोई अकैडमी ज्वाइन नहीं कर सके हैं। इस सब के बाद भी भरत ने हिम्मत नहीं हारी और अपने खेत पर ही पिच तैयार कर ली, जिस पर वह अब रोज प्रैक्टिस करते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ने वीडियो किया था ट्वीट

मछली के जाल को नेट्स बनाकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए 16 वर्षीय भरत सिंह का वीडियो बुधवार (27 जुलाई) की शाम को वायरल हुआ था। इस वीडियो को वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भरत सिंह की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए लिखा, 'राजस्थान के राजसमंद ज़िले का यह 16 वर्षीय बच्चा अद्भुत प्रतिभा का धनी है। छोटे से गांव में मछली के जाल को नेट्स बना कर अभ्यास कर रहे भरत सिंह का जज़्बा देखते ही बनता है। अगर इस युवा को प्रोफेश्नल मदद मिल जाए तो क्या पता आगे चल कर देश को एक शानदार गेंदबाज मिल जाए।'

राहुल गांधी ने सीएम गहलोत से की सिफारिश

राहुल गांधी ने सीएम गहलोत से की सिफारिश

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने दीपक शर्मा के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे देश के कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है, इस बच्चे का सपना साकार करने के लिए कृपया उसकी सहायता करें।' सीएम गहलोत ने भी राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब तत्परता से देते हुए लिखा कि वह इस मामले को देखेंगे और जरूरी सहायता प्रदान करेंगे।

सीएम गहलोत से करेंगे मुलाकात

सीएम गहलोत ने भी राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब तत्परता से देते हुए लिखा कि वह इस मामले को देखेंगे और जरूरी सहायता प्रदान करेंगे। इसके बाद राजसमंद जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने भरत सिंह और उनके परिजनों से संपर्क साधा। जानकारी के मुताबिक, भरत सिंह को जयपुर लाया जा रहा है, जहां वह सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+