कौन है अफगानिस्तान में बाल-बाल बचे भारतीय राजदूत अमर सिन्हा?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) काबुल में गुरुवार को अफगानिस्तान में भारत के राजदूत अमर सिन्हा निशाना थे आतंकियों के। आतंकियों के हमले में चार भारतीय शहीद भी हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना की निंदा की। आइये जाने अमर सिन्हा के संबंध में 10 खास बातें।
- अमर सिन्हा सन 1982 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसर हैं।
- वे पटना यूनिवर्सिटी में पढ़े। उन्होंने कुछ समय तक स्टेट बैंक में भी काम किया।
- वे अल्जीरिया तथा अर्जेटीना में भी रहे।
- वे विदेश मंत्रालय में श्रीलंका और बांग्लादेश डेस्क के भी डायरेक्टर रहे।
- अमर सिन्हा वाशिंगटन (1998-2001), जर्काता (2001-2004) तथा ब्रुसेल्स में 2004-2007 के बीच में रहे।
- वे तजाकिस्तान में 2007 में भारत के राजदूत रहे।
- अमर सिन्हा अफगानिस्तान में 2013 में भारत के राजदूत बने।
- वे हिन्दी, अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश बोले लेते हैं।
- अमर सिन्हा की खेलों, ट्रेवलिंग और ब्रिज खेलने में रुचि है।
- उनका एक पुत्र है।












Click it and Unblock the Notifications