कौन हैं अजय वी भट्ट? भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर को मिला पद्म श्री, इनके नाम दर्ज हैं 132 इंटरनेशनल पेटेंट
Padma Shri Award 2025: राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की कई महान हस्तियों को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर भारतीय लोक संगीत गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वर्गीय शारदा सिन्हा का पुरस्कार उनके बेटे ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया।
27 मई 2025 को राष्ट्रपति मुर्मू ने कला, साहित्य, समाज सेवा, शिक्षा और विज्ञान से जुड़ी हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया। इस अवसर पर टेक्नोलॉजी में क्रांति लाने वाले भारतीय मूल के कंप्यूटर इंजीनियर अजय वी भट्ट को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

यूएसबी के जनक अजय वी भट्ट को मिला पद्म श्री सम्मान
भारत सरकार द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिए गए असाधारण योगदान के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर अजय वी भट्ट को वर्ष 2025 के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कंप्यूटर आर्किटेक्ट अजय वी. भट्ट यूएसबी (USB) तकनीक के सह-आविष्कारक (Co-Inventor) के रूप में विश्वविख्यात हैं। यूएसबी यूनिवर्सल सर्विस बस (USB) वो ही डिवाइस है जिसने कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए ये यूएसबी केवल का प्रयोग किया जाता है। दुनिया भर में इस्तेमाल की जाने वाली यूएसबी डिवाइस का अविष्कार अजय वी भट्ट ने ही किया था।
USB बनाने की कहां से मिली थी प्रेरणा?
अजय वी भट्ट को यूएसबी बनाने की प्रेरणा अपने घर से ही मिली थी। जब उन्हें अपने स्कूल प्रोजेक्ट का प्रिंट करवाने में समस्या होती थी तो उन्होंने ऐसे कार्यो के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर कनेक्टिविटी के लिए कोई डिवाइस बनाने के लिए प्ररित हुए। यूएसबी का अविष्कार कर कंप्यूटर क्षेत्र में क्रांति ला दी साथ ही कंप्यूटर की लागत में बहुत कमी आई।
अजय वी भट्ट ने कहां से की है पढ़ाई?
गुजरात के वडोदरा शहर में 6 सितंबर, 1957 को जन्में अजय भट्ट ने अपनी स्कूली पढ़ाई वडोदरा में की। इसके बाद महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। न्यूयॉर्क के सिटी कॉलेज से मास्टर्स किया। ये ही अजय भट्ट का "अमेरिकन ड्रीम" की ओर अपना पहला कदम था।

इंटेल में 1990 में इस पद से शुरू की थी नौकरी
वर्ष 1990 में इंटेल में सीनियर स्टाफ आर्किटेक्ट के रूप में नौकरी शुरू की और यहां पर उन्होंने 26 वर्षों तक नौकरी की। इस दौरान अजय भट्ट ने कंप्यूटर आर्किटेक्चर और हार्डवेयर डेवलेपमेंट के क्षेत्र में कई अविष्कार किए। अजय वी भट्ट ने I/O, चिपसेट, ऑफ्टवेयर, और प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर बनाने में अहम रोल निभाया।
अजय वी भट्ट के नाम पर 132 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट
अजय वी भट्ट के नाम पर 132 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट हैं और अमेरिका की सिलिकॉन वैली में एक प्रमुख विचारक और टेक्नोलॉजिकल लीडर के रूप में इनकी पहचान है। वर्तमान समय में पोर्टलैंड, ओरेगन रहते हैं और टेक्नालॉजी की दुनिया के इन्वेंशन के प्रतीक बने हुए हैं।
अजय वी भट्ट को मिल चुके हैं ये अवार्ड
- 1998, 2003, 2004 - अमेरिका और एशिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों में व्याख्यान में भाग लिया।
- 2002 - PCI एक्सप्रेस विकास में योगदान के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त किया।
- 2010 - GQ इंडिया द्वारा '50 सबसे प्रभावशाली वैश्विक भारतीयों' में स्थान दिया।
- 2012 - 'द लाइट ऑफ इंडिया' अवार्ड से सम्मानित।
- 2013 - लंदन में 'द एशियन अवार्ड' से समानित हुए।
- एशियाई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications