Amar Preet Singh: कौन हैं एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह? 30 सितंबर को संभालेंगे वायुसेना चीफ का पद

Amar Preet Singh: केंद्र की मोदी सरकार ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वर्तमान में अमर प्रीत सिंह उप प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। वह 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से वायुसेना के अगले प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यरत होंगे।

दरअसल, वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर, 2024 को पदमुक्त हो रहे है। विवेक राम चौधरी की जगह अब अमर प्रीत सिंह को यह पद सौंपा गया है। आइए जानते है एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह के बारे में...

Amar Preet Singh

कौन हैं एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अक्तूबर 1964 को जन्म एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भारतीय वायु सेना में अपने सफर की शुरूआत साल 1984 में की थी। वह 21 दिसंबर 1984 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू सेना में शामिल हुए थे। प्रतिष्ठित मध्य वायु कमान (सीएसी) की कमान संभालने से पहले, उन्होंने पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के रूप में कार्य किया।

अमर प्रीत सिंह ने निभाई कई भूमिकाएं
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र रहे अमर प्रीत सिंह ने मिग-27 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर के साथ-साथ एक एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग सहित प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ने हाल ही में इंडियन फाइटर जेट तेजस को उड़ाकर न सिर्फ सबको हैरान किया था।

47वें उप प्रमुख के रूप में भी संभाला पदभार
बता दें कि अपने करियर के दौरान अमर प्रीत सिंह 2019 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित हो चुके है। इतना ही नहीं, अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी, 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+