गिरिराज सिंह के बयान पर बोले आजम खान- दो-तीन से ज्यादा बच्चे वालों को दो फांसी

नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी सरकार में पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर सियासत गर्म हो गई है। उन्‍होंने कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को नहीं माने उसका वोटिंग का अधिकार खत्‍म कर देना चाहिए। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने तंज कसा कि दो बच्‍चों से ज्‍यादा होने पर तो फांसी दे देनी चाहिए।

नहीं रहेगा बांस और नहीं बजेगी बांसुरी

नहीं रहेगा बांस और नहीं बजेगी बांसुरी

आजम खान ने कहा कि जिस परिवार में दो-तीन से ज्यादा बच्चे पैदा हो उन पति-पत्नी को फांसी दे देना चाहिए। क्योंकि इसके बाद नहीं रहेगा बांस और नहीं बजेगी बांसुरी। सपा सांसद आजम खान ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के शासन से अंग्रेजों का शासन बेहतर था।

क्‍या कहा था गिरिराज सिंह ने

क्‍या कहा था गिरिराज सिंह ने

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज जनसंख्या भारत के लिए बड़ी चेतावनी है और इससे संसाधन और सामाजिक समरसता को खतरा है। गिरिराज ने कहा था कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सख्‍त कानून की जरूरत है। भारत में वोट के ठेकेदारों ने जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया है। इस नियम को इस्लामिक देश स्वीकार कर रहे हैं लेकिन भारत में लोग इसे सरियत और धर्म से जोड़ देते हैं इसी कारण वोट के सौदागर खड़े हो जाते हैं।

भारत विभाजन की ओर बढ़ रहा है

भारत विभाजन की ओर बढ़ रहा है

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है। हिंदुस्तान 1947 की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों को साथ होकर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+