राहुल, ममता या केजरीवाल? लोकसभा चुनाव में कौन दे सकता है मोदी को टक्कर, सामने आया बड़ा सर्वे

इस पोल में आज लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को लेकर लोगों की राय मांगी गई थी।

नई दिल्ली, 29 जुलाई: हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद एक सवाल सभी के मन में है कि क्या विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर दे पाएगा? और, इससे भी बड़ा सवाल कि विपक्ष की तरफ से कौन सा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनौती बन सकता है। इन सवालों के बीच एक ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। इस पोल में आज लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को लेकर लोगों की राय मांगी गई थी।

राहुल गांधी कितने फीसदी लोगों की पंसद?

राहुल गांधी कितने फीसदी लोगों की पंसद?

'इंडिया टीवी' के ओपिनियन पोल के मुताबिक, 23 फीसदी लोगों का मानना है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो राहुल गांधी अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक बड़ी चुनौती दे सकते हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, कृषि कानून, भारत-चीन सीमा विवाद और अग्निपथ योजना जैसे बड़े मुद्दों को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते रहे हैं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही राहुल गांधी कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन इस पोल में शामिल लोगों ने पीएम मोदी के सामने उन्हें पहली पसंद बताया।

अरविंद केजरीवाल से कितनी चुनौती मिलेगी?

अरविंद केजरीवाल से कितनी चुनौती मिलेगी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर जब पोल में शामिल लोगों से राय मांगी गई तो 19 फीसदी लोगों ने माना कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के बाद हाल ही में पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को धमाकेदार जीत मिली है और इसके बाद से सियासी चर्चा है कि केजरीवाल की निगाहें अब 2024 के लोकसभा चुनाव पर हैं। हाल ही में 'फ्री सेवाओं' के मुद्दे पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी रेवड़ियां बांटना देश के विकास के लिए घातक है तो अरविंद केजरीवाल ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा पलटवार किया।

विधानसभा की तरह क्या लोकसभा में भी टक्कर दे पाएंगी ममता?

विधानसभा की तरह क्या लोकसभा में भी टक्कर दे पाएंगी ममता?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी को टक्कर देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उन नेताओं में शामिल हैं, जो लोकसभा चुनाव में मजबूत विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं। इस पोल के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो पीएम मोदी के सामने क्या ममता बनर्जी एक बड़ी चुनौती बन सकती हैं, तो 11 फीसदी लोगों ने उनके पक्ष में अपनी राय दी। आपको बता दें कि हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार को लेकर ममता बनर्जी काफी एक्टिव नजर आईं। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बड़ी भूमिका में दिख सकती हैं।

बाकी नेताओं को लेकर क्या है राय?

बाकी नेताओं को लेकर क्या है राय?

इस सर्वे में इन तीन नेताओं के अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर भी सवाल पूछे गए। नीतीश कुमार फिलहाल भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। लेकिन, अगर नीतीश कुमार गठबंधन से अलग होते हैं तो 8 फीसदी लोगों का मानना है कि वो पीएम मोदी को चुनौती दे सकते हैं। वहीं सोनिया गांधी के पक्ष में भी 8 फीसदी लोगों ने अपनी राय दी और बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+