जानिए कौन हैं संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता, जिन्हें आप ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Recommended Video

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपने तीन सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया है जिन्हें वह राज्यसभा में भेजना चाहती है, इन तीन नामों में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, सुशील गुप्ता और नारायण दास का नाम भी शामिल है। इन तीनों नेताओं के नाम पर मुहर लगने के बाद ही तमाम नेताओं के नाम पर चल रहे कयास खत्म हो गए। माना जा रहा था कि पार्टी कुमार विश्वास, आशुतोष को राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन जिस तरह से इन नामों को किनारे करते हुए संजय सिंह, सुशील गुप्ता व नारायण दास के नाम पर मुहर लगी उसके बाद तमाम अटलकों पर विराम लग गया। गौरतलब है कि संजय सिंह पार्टी के गठन के वक्त से इससे जुड़े हैं। इससे पहले जब अन्ना आंदोलन की शुरुआत हुई थी तो संजय सिंह इंडिया अगेंस्ट करप्शन का भी हिस्सा रहे थे। 2011 में शुरू हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के समय से अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले संजय सिंह को इसका फल मिला है और आखिरकार पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।

जमीनी नेता संजय सिंह
संजय सिंह तमाम अहम मौकों पर पार्टी के पक्ष तमाम मीडिया के सामने रखते हैं, वह टीवी मीडिया में भी पार्टी के मुख्य नेता के तौर पर तमाम टीवी चैनल्स पर भी देखे जाते हैं। संजय सिंह अपनी बेबाकी और दो टूक जवाब देने के साथ विपक्षी दलों पर जिमसे खासकर भाजपा व केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले बोलते हैं। संजय सिंह पार्टी में काफी सक्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं, उन्होंने दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में पार्टी के चुनाव प्रचार और रणनीति में अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी बदौलत पार्टी को यहां अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सफलता मिली थी। संजय सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से आते हैं और उनका जन्म 22 मार्च 1972 को हुआ था। अपने शुरुआती जीवन में संजय सिंह ने फेरीवालों के अधिकार के लिए 20 साल से अधिक समय तक काम किया, जिसके बाद वह अन्ना आंदोलन में आए और अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति में कदम रखा। उन्होंने ओडिशा स्कूल ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग से 2009 में माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई की थी

आर्थिक मामलों के जानकार नारायण दास
वहीं राज्सभा में पार्टी के दूसरे उम्मीदवार पर नजर डालें तो नारायण दास का नाम आता है, वह पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य हैं और आर्थिक मामलों के जानकार के तौर पर जाने जाते हैं। नारायण दास को जीएसटी का भी जानकार बताया जाता है। वह भारत सरकार के कई आर्थिक कामकाज में भी अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं और सरकार का सहयोग किया है। साथ ही नेशनल पेंशन फंड स्कीम और पेंशन डेवलेपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी के ट्रस्टी भी वह रह चुके हैं। नारायण दास ना सिर्फ आर्थिक मामलों के जानकार हैं बल्कि इँस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट के भी अध्यक्ष के साथ कई सरकारी संस्था, बोर्ड, कमीशन के भी सदस्य रह चुके हैं। वह ई एंड वाई और अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में सुशील गुप्ता का खास योगदान
पार्टी के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े हैं और उन्होंने हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है, अपने बूते पर हरियाणा में 15000 बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देते हैं। साथ ही दिल्ली और हरियाणा में इनके 14 चैरिटेबल स्कूल चलते हैं। बच्चों की शिक्षा के साथ ही वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं, वह चार चैरिटेबल अस्पताल भी चलाते हैं और वह एक चैरिटेबल यूनिवर्सिटी का मॉडल तैयार कर रहे हैं। सुशील दिल्ली के पंजाबी बाग में रहते हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ भी पूर्व में जुड़ चुके हैं और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। खुद सुशील गुप्ता और उनकी पत्नी कृषि वैज्ञानिक हैं।
इसे भी पढ़ें- कुमार विश्वास का केजरीवाल पर हमला, कहा- मैं अपनी शहादत स्वीकार करता हूं












Click it and Unblock the Notifications