मोदी की टीम में गुजरात से ये तीन सांसद, जानिए उनके बारे में
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी मंत्रिपरिषद का बड़ा विस्तार करते हुए 19 नये चेहरों को शामिल किया। इसमें कुछ दलित और ओबीसी नेताओं को शामिल किया गया है और साथ ही अगले साल उत्तर प्रदेश और गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन राज्यों को तवज्जो दी गई है। तो आईए हम आपको उन मंत्रियों के बारे में बताते हैं जो गुजरात से हैं और आज उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया गया।

मनसुख मनदाविया
मनसुख मनदाविया गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। रीयल एस्टेट में प्रवर समिति के सदस्य हैं। मनसुख का जन्म 1 जून 1972 को हुआ था। मनसुख 2002 में विधायक चुने गए थे।
पुरुषोत्तम रूपाला

प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात से आने वाले पुरुषोत्तम रूपाला राज्यसभा सांसद हैं। पेशे से शिक्षक रह चुके रूपाला भाजपा व आरएसएस में गहरी पैठ रखते हैं। रूपाला गुजरात बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री के बाद भविष्य में गुजरात की सीएम आनंदी बेन पटेल के विकल्प के रूप में भी दिखा है, जिनके नेतृत्व पर पटेल आंदोलन के कारण सवाल उठ खड़ा हुआ है।
जसवंत सिंह भभोर

जसवंत सिंह भभोर गुजरात से आते हैं और वहां की सरकार में आदिवासी मालों व ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications