24 साल में 7 बार PM मोदी ने ली है 'संविधान' की शपथ, 2001 से लेकर 2024 तक का राजनीतिक सफरनामा
PM Narendra Modi Political career: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिछले 24 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने ये 7वीं बार संविधान की शपथ ली है।
नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे। उसके बाद 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। अब 2024 में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। उन्होंने एक नेता के तौर पर रिकॉर्ड शपथ ली है। इस लिए उनके शपथ ग्रहण से पहले 'मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी...' सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड करता है।
Recommended Video
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
2001 से लेकर 2024 तक आइए जानें नरेंद्र मोदी ने कब-कब शपथ ली है?
- 09 जून 2024: 74 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- 30 मई 2019: 69 साल की उम्र नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- 26 मई 2014: 64 साल की उम्र नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

- 26 दिसंबर 2012: 62 साल की उम्र नरेंद्र मोदी ने लगातार चौथी बार गुजरात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 25 दिसंबर 2007: 57 साल की उम्र नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार गुजरात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 22 दिसंबर 2002: 52 साल की उम्र नरेंद्र मोदी ने गुजरात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 7 अक्टूबर 2001: 51 साल की उम्र नरेंद्र मोदी ने गुजरात मुख्यमंत्री पद की शपथ पहली बार ली।












Click it and Unblock the Notifications