किसका है रसगुल्ला, अब होगी जांच, 3 समितियां करेगी जांच

नयी दिल्ली। रसगुल्ला की मिठास पर सियासत तेज हो गई है। दुनिया को रसगुल्ले की मीठी और रसीली सौगात किसने दी। इस बात को लेकर अब तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच चल रही लड़ाई खत्म नहीं हुई है। इस लड़ाई में अब नया मोड़ आ गया है।

rasgullas

रसगुल्ला पर अपना हक स्थापित करने के लिए अब ओडिशा सरकार ने इस संबंध में तीन समितियों का गठन करने का निर्णय लिया। ये कमिटी रसगुल्ले से जुड़े इस विवाद का निपटारा करेगी। विज्ञान-तकनीक एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रदीप पाणिग्रही ने कहा कि सरकार तीन समितियां गठित करेगी जो रसगुल्ले से जुड़े मामलों को देखेंगी।

रसगुल्ले की इतिहास को लेकर गठित की गई तीन कमिटियों में से एक कमिटी ओडिशा में रसगुल्ला के उद्भव से जुड़े तथ्यों और सबूतों को देखेगी तो दूसरी समिति उस आधार का अध्ययन करेगी जिसपर पश्चिम बंगाल रसगुल्ले पर अपना दावा कर रहा है। जबकि तीसरी समिति ओडिशा के दावे को स्थापित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटाएगी। आपको बता दें कि रसगुल्ले के उद्भव को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+