Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन है ज्‍यादा पावरफुल भारत का सुखोई या पाक का F-16

नई दिल्‍ली। मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की ओर से पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा में स्थित बालाकोट में हवाई हमला किया गया। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों से बौखलाए पाकिस्‍तान की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई। पाकिस्‍तान की एयरफोर्स के दो फाइटर जेट जम्‍मू कश्‍मीर में दाखिल हुए और यहां पर कुछ जगहों पर बम गिराए। पाकिस्‍तान एयरफोर्स के एफ-16 फाइटर जेट्स ने बुधवार को इंडियन एयरस्‍पेस का वॉयलेशन किया था। इन जेट्स का पीछा आईएएफ के जिन जेट्स ने किया उसमें मिग के अलावा सुखोई का नाम भी आ रहा है। पाक सेना अपने पास मौजूद अमेरिकी फाइटर जेट के दम पर इतराती है और भारत के पास सुखोई जैसा एडवांस्‍ड फाइटर जेट मौजूद है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों में से कौन सा जेट ताकतवर है।

दोनों की कीमतें

दोनों की कीमतें

एफ-16-अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 को जनरल डायनैमिक्‍स और लॉकहीड मार्टिन मिलकर तैयार करते हैं। एक एफ-16 यूनिट की कीमत 18.8 मिलियन डॉलर के आसपास बैठती है।
सुखोई-30- रूस के फाइटर जेट सुखोई को सुखोई डिजाइन ब्‍यूरो ने डिजाइन किया है और हिंदुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड यानी एचएएल ने इसे रूस की ओर से मिले लाइसेंस के बाद रूस के साथ मिलकर तैयार किया। सुखोई की एक यूनिट की कीमत 53 मिलियन डॉलर है।

किसकी कितनी स्‍पीड

किसकी कितनी स्‍पीड

सुखोई- 751 नॉटिकल मील पर न्‍यूतम और अधिकतम 1,620 नॉटिकल मील तक जा सकता है। सुखोई 14,970 फीट की न्‍यूनतम और 56,800 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है। सुखोई की अधिकतम स्‍पीड 2,120 किमी प्रति घंटा है।

एफ-16-1,411 नॉटिकल मील तक न्‍यूनतम और अधिकतम यह 2,280 नॉटिकल मील तक जा सकता है। वहीं न्‍यूनतम यह 8,170 फीट और अधिकतम 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। एफ-16 कीअधिकतम स्‍पीड 2,175 किमी प्रति घंटा है।

रडार सिस्‍टम

रडार सिस्‍टम

सुखोई-30 में एन011एम रडार है जिसकी डिटेक्‍शन रेंज करीब 140 किमी तक है। वहीं एफ-16 में फिट एपीजी रडार की परफॉर्मेंस को सुखोई से बेहतर माना जाता है। टारगेट का पता लगाने में सुखोई को एफ-16 से बेहतर माना जाता है। वहीं सुखोई में इंस्‍टॉल पीईएसएस रडार को आसानी से रडार वॉर्निंग सिस्‍टम पर डिटेक्‍ट किया जा सकता है। लेकिन एफ-16 की एईएसए के साथ ऐसा नहीं है।

कितना है दोनों का वजन

कितना है दोनों का वजन

वजन के मामले में लॉकहीड मार्टिन का एफ-16 सुखोई से पीछे नजर आता है। सुखोई का वजन 38,800 किलोग्राम है तो वहीं एफ-16 का वजन 21,772 किलोग्राम है।

कितनी रेंज

कितनी रेंज

अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 की रेंज 3,222 किमी है यानी यह आसानी से इस्‍लामाबाद से भारत के किसी भी हिस्‍से को टारगेट कर सकता है। वहीं सुखोई इस मामले में पीछे हैं इसकी रेंजे सिर्फ 3,000 किमी ही है।

सुखोई में फिट होगी ब्रह्मोस

सुखोई में फिट होगी ब्रह्मोस

सुखोई को ब्रह्मोस से लैस किया जा चुका है। इस मिसाइल की रेंज रेंज 300 किमी तक है।सुखोई को रात में उड़ने की क्षमता से लैस करने के लिए इसे अपग्रेड किया जा रहा हैसुखोई में रडार सिस्‍टम को और बेहतर करने के लिए इसे बीवीआर यानी बियांड विजुअल रेंज कांसेप्‍ट से लैस किया जाएगा। यानी अगर सुखोई दुश्‍मन को घेर लेगा तो उसी समय बीवीआर मिसाइल उसे टारगेट कर लेगी। हालांकि एफ-16 में फिट बीवीआर मिसाइल एएमआरएएमएम को दुनिया में सर्वश्रेष्‍ठ माना जाता है।

जमीन पर हमला

जमीन पर हमला

इस मामले में दोनों ही एयरक्राफ्ट फिट बैठते हैं। जहां सुखोई इंटरनल फ्यूल के साथ कम से कम 8,000 किलोग्राम का वजन ढो सकता है तो एफ-16 भी इतना ही कारगर है।

फ्यूल क्षमता

फ्यूल क्षमता

एफ-16की फ्यूल क्षमता करीब 3,175 किलोग्राम है और दो एक्‍सर्टनल टैंकों में यह करीब 5443 किलोग्राम का फ्यूल ले सकता है। सुखोई साधारणतया 5,090 किलोग्राम का फ्यूल ले सकता है और यह तीन आतंरिक टैंकों में होता है। वहीं एक टैंक अलग होता है। इसकी अधिकतम फ्यूल क्षमता 9,400 किलोग्राम है।

दोनों के हथियार

दोनों के हथियार

एफ-16- एम61A1 20 एमएम मल्‍टीबैरल की बंदूक है जो 500 राउंड फायरिंग कर सकती है। हवा से हवा में मार करने वाली छह मिसाइलें इंस्‍टॉल हैं। हवा से हवा और हवा से जमीन में मार कर सकने वाले पारंपरिक हथियार। इलेक्‍ट्रॉनिक वॉरफेयर में सक्षम

सुखोई-30
30 एमएम की सिंगल बैरल जीएसएच-301 बंदूक जो 150 राउंड ही फायरिंग कर सकती है। हवा से हवा में मार सकने वाली छह मिसाइलें। हवा से जमीन में मार कर सकने वाली छह मिसाइलें। छह लेसर गाइडेड बम। 8,500 किलो वजन वाले क्‍लस्‍टर बम। 80 से ज्‍यादा अनगाइडेड रॉकेट्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+