मोदी के 'प्लान' को मेनका गांधी ने बताया 'घटिया मॉडल'

यह भी पढ़ें- जयललिता की जय नहीं बोलेंगे मोदी
मेनका ने कहा कि मैंने ही अटलजी को यह कदम उठाने के लिए रोका था। नदियां जोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता। दुनिया में इससे घटिया कोई स्कीम हो ही नहीं सकती। हर नदी का अपना ईकोसिस्टम है, अपनी मछलियां है, अपना पीएच वैल्यू है। अगर आप एक नदी को दूसरी नदी से जोड़ देते हैं तो दोनों नदियां मर जाएंगी। ये बेहद खतरनाक है।
उन्होंने कहा कि नहर बनाई जा सकती है और उसकी नियमित सफाई की व्यवस्था हो सकती है, मगर गंगा को गोमती से जोड़ दे तो दोनों ही नदियां मर जाएंगी। नदियों को जोड़ने के लिए 10 से 15 लाख एकड़ जमीन खप जाएगी, इतनी जमीन कहां से आएगी।
हालांकि मेनका के इस बयान पर पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मोदी एंड कंपनी अभी आगे की रणनीति में व्यस्त है तो भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता जश्न के रंग में डूबे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications