Atique Ahmed: जानिए कहां पहुंचा अतीक अहमद का काफिला, किस रूट से आएगा प्रयागराज, क्या है UP पुलिस का प्लान
Atique Ahmed news: यूपी पुलिस की एक टीम ने रविवार को गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद को अहमदाबाद की साबरमती जेल से हिरासत में लिया और प्रयागराज के लिए बाई-रोड रवाना हो गई है।

Atiq Ahmed convoy News update : गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल से माफिया से नेता बने अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने साथ प्रयागराज ले जा रही है। यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को लेकर रविवार देर रात राजस्थान के कोटा फांसी पुल पर पहुंची। वहीं सोमवार तड़के राजस्थान कोटा के ताठेड़ में यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर पहुंची। यहां पर कुछ देर के लिए काफिला रुका था। अतीक अहमद का काफिला राजस्थान के कोटा फांसी पुल को पार करने के बाद सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंची।
हाल ही में हुए उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद अतीक अहमद को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक विशेष अदालत में पेश किया जाना है। 28 मार्च को उमेश पाल अपहरण मामले में फैसला सुनाया जाना है।
किस रूट से लाया जा रहा है अतीक अहमद का काफिला
अतीक अहमद ने साबरमती जेल से निकलते वक्त मीडिया से कहा कि उसको यूपी पुलिस का प्रोग्राम मालूम है, वो उसकी हत्या करना चाहते हैं। यूपी पुलिस बाई-रोड साबरमति से प्रयागराज में 30 घंटे का वक्त लगेगा। अब अतीक अहमद को किस रूट से लाया जा रहा है, इस बात का खुलासा अभी तक यूपी पुलिस ने नहीं किया है। पुलिस की तरफ से रूट क्लियर नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में संभावित रूटों को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस की टीम का काफिल अतीक अहमद को लेकर रविवार की शाम 5.40 बजे साबरमती जेल से निकला था। काफिला श्यामलाजी-हिम्मतनगर रोड से होकर आगे बढ़ते हुए राजस्थान पहुंचा। उदरपुर से होते हुए कोटा पहुंचा। वहां से निकलकर काफिला मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सोमवार की सुबह पहुंचा। (खबर लिखे जाने तक) साबरमती से प्रयागराज, का पूरा रास्ता बाई रोड 1275 किलोमीटर का है। इसको कवर करने में 30-35 घंटे का वक्त लगेगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के 45 पुलिस कर्मी साबरमती से प्रयागराज ला रहे अतीक अहमद के साथ है। 15 गाड़ियां एस्कॉर्ट काफिले में शामिल हैं। सभी पुलिस ने बुलेट प्रुफ जैकेट पहने हैं।
अतीक अहमद को सता रहा जान का डर
साबरमती जेल से निकलते वक्त जब अतीक अहमद से कुछ पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपको अपनी जान का डर है? तो समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद ने कहा, "मुझे इनका प्रोग्राम मलूम है...हत्या करना चाहते हैं।"
अतीक अहमद ने दावा किया कि प्रयागराज अदालत में उसकी पेशी पुलिस के लिए उसे मारने का एक उचित बहाना है। पुलिस वैन में ले जाते समय अतीक ने कहा, ''कोर्ट के कंधे पर रख के मारना चाहते हैं ये।''












Click it and Unblock the Notifications