कहां होगा कलाम साहब का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एपीजे अब्दुल कलाम साहब के अंतिम संस्कार के स्थान को लेकर सरकार के शिखर स्तर पर बातचीत जारी है। अभी तय नहीं हो पाया है कि सरकार उनका अंतिम संस्कार कहां करेगी।

हो सकता है कि नई दिल्ली क्षेत्र की किसी मस्जिद में ही उनका अंतिम संस्कार हो। ये भी संभव है कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान रामेश्वरम में लेकर जाया जाए।

संसद भवन से सटी मस्जिद

पूर्व राष्ट्रपति फखरुदीन अली अहमद का अंतिम संस्कार संसद भवन से सटी मस्जिद में ही हुआ था। क्या कलाम साहब का भी यही पर होगा अंतिम संस्कार। वे इसी मस्जिद में नजाम पढ़ने भी आते थे।

In Pics: इन 10 बातों को जानकर आप भी कहेंगे कमाल के थे कलाम

दफन हैं एक और राष्ट्रपति

संसद भवन परिसर से जब आप निकलकर संसद मार्ग पर पहुंचते हैं तो उसकी नाक पर ही है संसद मार्ग मस्जिद। इधर ही दफन हैं फखरुदीन अली अहमद। इस मस्जिद का निर्माण कब हुआ, इस सवाल का तो कोई जवाब नहीं दे पाता है पर ये हर हालत में करीब सौ साल तो पुरानी होगी ही।

यानी नई दिल्ली के बनने के साथ ये भी बनी। इधर ही आते हैं नमाज पढ़ने के लिए बहुत से केन्द्रीय मंत्री, सांसद, पत्रकार, वरिष्ठ सरकारी अफसर वगैरह। मौलाना आजाद से किदवई तक एक दौर में मौलाना आजाद, रफी अहमद किदवई, आरिफ मोहम्मद खान और दूसरे दिग्गज मुसलमान नेता इधर ही आकर नमाज अदा करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+