सुअर चराने वाले का बेटा कब बनेगा प्रधानमंत्री : लालू

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों को बिना लालू प्रसाद का नाम लिए खाना हजम नहीं होता है। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि चाय वाले का बेटा तो प्रधानमंत्री बन गया परंतु सुअर चराने वाले का बेटा कब प्रधानमंत्री बनेगा?

When will son of pig raiser become PM, asks Lalu

पटना में जातीय जनगणना की रपट जारी करने की मांग को लेकर राजद के दलित प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित राजभवन मार्च को संबोधित करते हुए लालू ने अपने अंदाज में कहा, "मेरा राज 'जंगलराज' था और पूरा गुजरात जल गया तो 'मंगलराज' था। मैंने गरीबों को जगाया, ताकत दी तो मेरा राज 'जंगलराज' और उन लोगों ने गुजरात को जलाया तो 'मंगलराज' हो गया।"

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना की रपट जारी करने को लेकर अगर लड़ाई छिड़ गई तो बहुत दूर तक जाएगी। सरकारों को अब पिछली पंक्ति में खड़े लोगों को जनसंख्या के हिसाब से बजट बनाना होगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने जातीय जनगणना की रपट जारी करने की मांग को लेकर 26 जुलाई को गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय उपवास पर बैठने तथा 27 जुलाई को बिहार बंद की घोषणा दोहराई।

इसके बाद दलित प्रकोष्ठ में शामिल नेताओं का एक शिष्ठमंडल राजभवन जाकर राज्यपाल को जातीय जनगणना की रपट जारी करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

इसके पूर्व राजद दलित प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित राजभवन मार्च गांधी मैदान से प्रारंभ होकर आर ब्लॉक चौराहा पहुंचा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+