अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी कब करेंगे बात, MEA प्रवक्ता ने बताया

नई दिल्ली- विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में नए राष्ट्रपति के चुनाव से लेकर मुंबई हमलों के जिम्मेदार पारिस्तानी नागरिकों के मोस्ट वांटेड लिस्ट और भारत-चीन के बीच जारी तनाव कम करने के लिए जारी बातचीत पर कई अहम जानकारियां दी हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जीत की बधाई दिए जाने के सवाल का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी पहले ट्वीट के जरिए उन्हें जीत की बधाई दे चुके हैं और अब दोनों नेताओं की आपसी सुविधा से तय वक्त के मुताबिक आपस में फोन पर भी बात होगी।

When will PM Modi talk to the newly elected US President Biden, MEA spokesperson told

Recommended Video

    Joe Biden ने अपने पुरानी सहयोगी Ron Klain को बनाया अपना Chief of Staff | वनइंडिया हिंदी

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि, 'प्रधानमंत्री ने 8 नवंबर को ट्वीट के जरिए अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई दी थी। जहां तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत का संबंध है तो यह पारस्परिक तौर पर दोनों ओर से तय सुविधाजनक समय पर होगी।'

    इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की मीडिया के हवाले से 26/11 के मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार पाकिस्तानी आतंकियों पर हुए खुलासे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हमने पाकिस्तान की उन मीडिया रिपोर्ट को देखा है, जिसमें वहां की फेडरल जांच एसेंसी ने मोस्ट वॉन्टेड, हाई प्रोफाइल आतंकियों को लेकर एक अपडेटेड बुक जारी की है, जिसमें 26/11 के मुंबई हमलों में शामिल कुछ पाकिस्तानी नागरिकों की भी सूची है। '

    अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि 'यह सच्चाई है कि 26/11 के हमले योजनाबद्ध थे, उसे पाकिस्तान की धरती से लॉन्च किया गया और वहीं से उसका संचालन किया गया। लिस्ट से यह पूरी तरह साफ हो जाता है कि पाकिस्तान के पास हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तानी साजिशकर्ताओं और सूत्रधारों के बारे में सारी महत्वपूर्ण सूचना और सबूत मौजूद हैं। '

    उन्होंने पाकिस्तान के पेशावर में 82 साल के अहमदिया शख्स की हत्या पर भी भारत की ओर से सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, 'हमने मीडिया रिपोर्ट में पेशावर में 82 साल के अहमदिया व्यक्ति की हत्या की रिपोर्ट्स देखी हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत की यह दुखद तस्वीर है। उनकी हालत बेहद सोचनीय बनी हुई है। हम पाकिस्तान के साथ ये मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। '

    जबकि, लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ जारी तनाव को दूर करने को लेकर डिसएंगेजमेंट के मसले पर जारी बातचीत को लेकर उन्होंने कहा है कि 'चर्चा चल रही है। वह अगले और राउंड की बातचीत के लिए भी तैयार हैं।'

    उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को भारत में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO)के राष्ट्रप्रमुखों की वर्चुअल समिट होने जा रही है। इसलिए भारत ने इसके सभी 8 सदस्य देशों, 4 ऑब्जर्वर देशों के अलावा एससीओ के महासचिव और निदेश को इसकी सूचना दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+