मोदी ने फिल्म सितारों से कहा कि लागों को वोट के लिए उत्साहित करें
अहमदाबाद। भाजपा की तरफ से हाल ही में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी घेषित किये गये नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर फिल्म सितारों से गुजारिश की है कि वह भारत के 18 से 24 साल के युवाओं को वोट के लिए उत्साहित करें। गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में फिल्म, खेल, सामाजिक हस्तियों को टैग किया है और उनसे वोट देने के लिए युवाओं को प्रेरित करने की बात कही है।
मोदी ने माइक्रोब्लागिंग साइट पर पर शाहरूख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, किरण बेदी, प्रियंका चोपड़ा, प्रिटी जिंटा, सलमान खान, रितिक रोशन और अन्य कई सितारों को अपने ट्वीट में टैग किया है। मोदी का कहना है कि भारत में ऐसे कई युवा हैं जो कि 18 से 24 वर्ष के बीच हैं लेकिन अभी भी चुनाव आयोग की वोटिंग लिस्ट में उनके नाम रजिस्टर नहीं है, उन्हें अपना नाम रजिस्टर करवाने के लिए प्रेरित करें।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मोदी के ट्वीट का हस्तियां क्या जवाब देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications