इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर्स का अपमान, फूड पैकेज पर लिखा 'राजमा-चावल खाने वाले तेरा मुंह काला'

नई दिल्ली। इंडिगो फ्लाइट में सफर के दौरान यात्री के साथ बेहद शर्मनाक घटना घटी। गुड़गांव के रहने वाले विनोद कुमार अपनी बहन के साथ पूणे से दिल्ली जा रहे थे। सफर के दौरान उन्होंने खाने में राजमा-चावल ऑर्डर किया। फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें फूड पैकेट थमा लिया। यहां तब तो ठीक था, लेकिन उस फूड पैकेज पर जो लिखा था वो बेहद चौंकाने वाला था।

 indigo airlines

उस फूड पैकेज पर लिखा था- बुरी नजर वाले राजमा चावल खा ले। अंग्रेजी समाचार पत्र मेल टुडे के मुताबिक 1 सितंबर को पुणे से दिल्ली सफर के दौरान फूड पैकेट पर लिखे इस लाइन से वो अचंभित रह गए।

फूड पैकेट पर ये सब लिखा देख उन्होंने अपनी बहन को उसे दोबारा पढ़ने को कहा। उनकी बहन ने उसे पढ़ा तो वो भी चौंक गई। उन्होंने इसे अपने सहयात्रियों को भी दिखाया, जिसके बाद उन्होंने इस बात को लेकर आपत्ति जताई। विनोद ने जब इसकी शिकायत फ्लाइट अटेंडेंट से की तो उन्होंने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।

विनोद ने कहा कि वे लोग अपनी सुविधा के लिए किराया देते हैं और विमान सेवा कंपनी उनको बुरी नजर वाला कह रही है। विनोद ने बताया कि उन्होंने इस मामले को एयरलाइंस कंपनी के ऑफिस के सामने भी उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। हलांकि बाद में कंपनी ने माना कि उनके साथ जो हुआ वह गलत था। लेकिन वे यह नहीं बता सके कि उन लोगों ने फूड पैकेट पर ऐसी लाइन छापने की अनुमति कैसे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+