Smiriti Irani: 'हर कोई मेन फ्रेम का हिस्सा बनना चाहता है', केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्यों कहा ऐसा?

Union Minister Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं,वो इस वक्त भी अपनी एक पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर चर्चित हैं।

Smiriti Iran

Smiriti Irani on New Parliament Building: 28 मई को देश को नई संसद मिली है, जिसका उद्घाटन पूरे विधि-विधान के साथ रविवार को पीएम मोदी के हाथों हुआ। जहां भाजपा ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है वहीं विरोधी दलों ने इस पूरे कार्यक्रम पर ही सवाल खड़े किए हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी राजनीतिक पार्टियों के बीच में जारी है तो वहीं इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक खूबसूरत पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे खुद स्मृति ईरानी ने ही ट्वीट किया था।

'हर कोई मेन फ्रेम का हिस्सा बनना चाहता है'

दरअसल भाजपा नेत्री ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह के जस्ट पीछे वाली पंक्ति में वे बैठी दिखाई दे रही हैं। दरअसल फोटो ग्राफर नए संसद में बैठे अमित शाह की फोटो खींच रहे थे कि तभी किसी के कैमरे में स्मृति ईरानी भी कैद हो गईं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा कि- "फोटो बॉम्ब्ड - ! जब हर कोई 'मेन फ्रेम' का हिस्सा बनना चाहता है..."।

इस तस्वीर को 2.3M Views

ईरानी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि कल शाम 7.30 pm पर शेयर की गई इस तस्वीर को 2.3M Views मिल चुके हैं।

स्मृति ईरानी ने शेयर की ये तस्वीर

आपको बता दें कि इससे पहले स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी की वो तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें वो लोकसभा में पवित्र सेंगोल को लेकर जा रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'यतो धर्मः ततो जयः। '

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक पल

आपको बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 'ये विकास यात्रा का अमृत पल है , जिसकी वजह से आज हमें नई संसद मिली है,ये केवल एक भवन नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। ये भारत के विकास की अलौकिक यात्रा का साक्षात प्रमाण है। लोकसभा में पवित्र सेंगोल को स्थापित किया गया है जो कि हमारी गौरवशाली संस्कृति का स्पष्ट प्रमाण है। ये आदि संस्कृति को वर्तमान से जोड़ने का काम करेगा और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे हम सभी को कर्तव्यपथ, सेवापथ और राष्ट्रपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

संस्कार, विचार और परंपरा का आदर

हमारा लोकतंत्र ही हमारी पहचान है क्योंकि ये ही हमें संस्कार, विचार और परंपरा का आदर सिखाते हैं। हम आगे बढ़ रहे हैं। आज से 25 साल बाद भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा और इन 25 सालों में हमें एक साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसके लिए हमें आज से ही जुटना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+