जब छात्र ने डॉ. कलाम से पूछा, आपने क्यों नहीं की शादी, जानें क्या था जवाब
नयी दिल्ली। ये वाकया साल फरवरी 2006 का है जब सिंगापुर के दौरे पर गए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से एक भारतीय छात्र ने अजीब का सवाल पूछा। इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के सवाल ने कलाम को मौन कर दिया। कलाम के पास उसके सवालों को कोई जवाब नहीं था। वो सिर्फ मुस्कुरा रह गए।

दरअसल सिंगापुर में एक भारतीय छात्र ने कार्यक्रम के दौरान कलाम साहब से पूछा कि आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की? छात्र ने सवाल किया कि सर आपको कोई जीवनसाथी क्यों नहीं मिली?
कलाम के आखिरी शब्द...धरती को जीने लायक कैसे बनाया जाए?
कार्यक्रम के बीच में बच्चे के इस सवाल को सुनकर कलाम चौंक गए। वो थोड़ी देर तो मुस्कुराते रहे फिर कुछ देर बाद बच्चे की ओर देखते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि आप सबको दुनिया का सबसे बेहतर जीवन साथी मिले। कलाम का जवाब सुनकर सिंगापुर के विद्याभवन इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में हंसी गूंज उठी।
In Pics: इन 10 बातों को जानकर आप भी कहेंगे कमाल के थे कलाम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ कलाम ने एक बार अपने भाषण के दौरान कहा भी था कि अगर उन्होंने शादी कर ली होती तो शादय आज वो उपलब्धि हासिल नहीं कर पाते जो उन्होंने प्राप्त की है।












Click it and Unblock the Notifications