63 साल की उम्र में एक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने जताई तीसरी शादी की इच्छा, कहा-मुझे भी हक है
मुंबई। बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा में एक्ट्रेस ज़ीनत अमान के योगदान को कोई भूल नहीं सकता। 70 के दशक में उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपनी ग्लैमरस छवि से बॉलीवुड जगत को नई दिशा दिखाई, लेकिन ज़ीनत अमान जितनी अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं तो उतनी ही अपने निजी जीवन की वजह से विवादों में रही है। दो-दो शादियों के बावजूद ज़ीनत अमान को अपनी जिंदगी अकेलपन में जीनी पड़ी। एक इंटरव्यू के दौरान ज़ीनत अमान ने अपने पुराने पलों को याद किया और बताया कि कैसे उन्हें अपनी दोनों शादियों में दर्द झेलना पड़ा।

63 साल की उम्र में शादी की इच्छा
ज़ीनत अमान भले ही लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी बेरंग थी। दो-दो शादियों के बावजूद उनकी शादीशुदा जिंदगी चल नहीं पाई। पहले संजय खान के साथ वो शादी के बंधन में बंधी, लेकिन 1 साल बाद ही उनके रिश्ते का अंत हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्टर मजहर खान से शादी की, लेकिन इस शादी को भी बचाया नहीं जा का। ज़ीनत अमान ने खुद एक इंटरवयू के दौरान कहा था कि उन्होंने मजहर खान से शादी कर बड़ी गलती की थी। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ज़ीनत अमान ने कहा कि शादी के एक साल बाद ही उन्हें लग गया था कि उन्होंने मजहर खान से शादी कर गलती की थी। मजहर खान का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। वो उनपर पाबंदियां लगाना चाहते थे, उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे। शादी के वो 12 साल बेहद दर्दनाक थे। उन्होंने शादी बचाने की भरपूर कोशिश की। साल 1998 में मजहर खान का निधन हो गया।

पति की मौत के 16 साल बाद तीसरी शादी की जताई इच्छा
ज़ीनत अमान ने एक इंटरव्यी के दौरान कहा कि दो शादियों में इतनी परेशानियों को झेलने के बाद उनका शादी पर से विश्वास उठ गया था। जब उनके बच्चे बड़े हो गए तो उन्हें लगा की उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। साल 2014 में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ज़ीनत अमान ने कहा था कि उन्हें भी अपने बारे में सोचने का हक है। उन्होंने जब तीसरी शादी की ख्वाहिश जताई उस वक्त ज़ीनत अमान की उम्र 63 साल की थी। उनकी बेबाकी और तीसरी शादी को लेकर उनकी राय पर काफी विवाद भी हुआ। आलोचकों ने इसके लिए ज़ीनत अमान को खूब भला बुरा कहा, हालांकि ऐसे लोग भी थ, जिन्होंने उनकी हिम्मत के लिए उनकी तारीफ की।

तीसरी शादी पर ज़ीनत अमान क बयान पर विवाद
ज़ीनत अमान ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हां मैं शादी करना चाहती हूं। मुझे मेरे बारे में सोचने का पूरा हक है। अब मेरे दोनों बेटे बड़े हो गए हैं। मैं उनकी तरफ से निश्चित हो गई हूं और इसलिए अब मैं अपने बारे में सोचनाा चाहती हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। आपको बता दें कि ज़ीनत अमान के दो बेटे हैं, ज़हान खान और अजान खान। हाल ही में ज़ीनत अमान रियलिटी शो में बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुई थी।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications