जानो कांग्रेस जनों, तब लोकसभा के 58 एमपी हुए थे सस्पेंड
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) इतिहास के साथ तोड़-मरोड़ करना तो कोई कांग्रेस से जाने-सीखे। कांग्रेस को मालूम होना चाहिए कि बलराम जाखड ने 63 लोकसभा सदस्यों को बर्खास्त किया था 1989 में।
तब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। यानी 25 कांग्रेसी सांसदों की बर्खास्तगी से रिकार्ड नहीं टूटा है। इसलिए लोकतंत्र पर हमला या काला दिन कहना उचित नहीं।कांग्रेस भाजपा का झगडा एक बेसिर पैर के मुद्दे पर शुरू हुआ है। आरोप है कि सुषमा स्वराज ने भगोडे अपराधी ललित मोदी की मदद की।
अहम सवाल
अब सवाल खडा होता है कि क्या ललित मोदी अपराधी है। क्या किसी अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया है। जब ये दोनों बातें नहीं हुई तो ललित मोदी की मदद करना अपराध नहीं हो सकता।
चाहे हमें संसद से बाहर फेंक दें, हम पीछे नहीं हटने वाले: राहुल गांधी
पद का बेजा इस्तेमाल
वरिष्ठ लेखक अजय सेतिया कहते हैं कि पी.चिदम्बरम ने पद का बेजा इस्तेमाल करते हुए ललित मोदी का पासपोर्ट जब्त करवाया था। तो इन दोनों मुद्दों पर हाई कोर्ट ने सरकार से सवाल पूछा था। सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। क्योंकि न तो कोई वारंट था, न किसी अदालत में केस था।
न रेड कार्नर वारंट था। न किसी अदालत ने अपराधी घोषित किया था।हाईकोर्ट ने पासपोर्ट वापस करने के आदेश जारी कर दिए। कांग्रेस जिस मुद्दे को लेकर हंगामा किए हुए है, उस का कोई आधार ही नहीं है। कांग्रेस कैसे पलटी मारे, यह कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा।













Click it and Unblock the Notifications