iOS हैंडसेट्स के लिए WhatsApp ने लॉन्च किया PiP फीचर, ये होगी खासियत
Recommended Video

नई दिल्ली। वाट्सऐप ने IOS यूजर्स के लिए यूट्यूब पिक्चर अन पिक्चर यानी PIP फीचर आधिकारिक रूप लॉन्च कर दिया है। वाट्सऐप के इस नए फीचर को पाने के लिए आप इसका अपडेटेड वर्जन V2.18.11 डाउनलोड कर सकते हैं। इस नए फीचर के तहत अब अगर किसी वाट्सऐप यूजर को यूट्यूब का लिंक मिलेगा तो लिंक पर क्लिक करते ही यह आपको नए एप पर ले जाने की बजाए इसी ऐप में प्ले हो जाएगा।

PiP फीचर की खासियत यह है कि...
PiP फीचर की खासियत यह है कि अब वीडियो देखते समय यूजर दूसरे चैट बॉक्स में जाकर चैट करते हुए वीडियो देख सकता है। आपको मैसेज में जो यूट्यूब का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करते ही ये छोटे से विंडो में प्ले होना शुरू हो जाएगा।

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा
इससे पहले जब हम यूट्यूब के लिंक्स पर क्लिक करते थे तो यह हमें एक नए पेज या यूट्यूब के ऐप पर रिडायरेक्ट करता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके तहत आप वीडियो को वाट्सऐप में प्ले, पॉज, फुल स्क्रीन या विंडो बंद कर सकते हैं।

यह फीचर एंड्रायड के लिए भी
व्हाट्सएप ने पिछले साल सितंबर में केवल वीडियो कॉल्स और चैट के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड को लॉन्ट किया था। यह सुविधा एंड्रॉइड और आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, यूट्यूब के लिंक्स वाट्सऐप में प्ले होने की सुविधा केवल आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए है। उम्मीद है कि जल्द ही यह फीचर एंड्रायड के लिए भी शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications