WhatsApp ला रहा जबरदस्त फीचर, मैसेजिंग के लिए दूसरे एप की जरूरत नहीं! जानिए क्या है खास
WhatsApp Update: व्हाट्सएप एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। ऐप के 2 बिलियन यूजर्स को कई ऐप डाउनलोड किए बिना अन्य प्लेटफार्म्स पर लोगों को संदेश भेजने की अनुमति होगी। नए अपडेट के साथ व्हाट्सएप अब समान सिग्नल एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल को बढ़ावा देगा, जिसके जरिए व्हाट्सएप यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप से भी चैटिंग कर सकेंगे।
व्हाट्सएप अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। अब एक बार फिर व्हाट्सएप खास फीचर ला रहा है। जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा होगा। WhatsApp ka यह नया फीचर मैसेज से जुड़ी अपडेट को लेकर है। जिसकी मदद से यूजर्स अब आसानी से मैसेज किसी भी ऐप पर भेज सकेंगे।

मिलेंगी ये सुविधाएं
मेटा ने अपने अन्य चैटिंग प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक मैसेंजर के साथ-साथ अन्य चैटिंग ऐप्स का सपोर्ट लेने की तैयारी कर ली है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को कई तरह से फायदा पहुंच सकता है। यूजर्स टेक्स्ट मैसेजिंग, फोटो सेंड करना, वॉयस मैसेज भेजना, वीडियो भेजना और फाइल ट्रांसफर करने जैसे सुविधाओं का इस्तेमाल और आसानी से कर पाएंगे।
नए अपडेट का 200 करोड़ यूजर्स को लाभ
व्हाट्सएप ने अब एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप से भी चैटिंग कर सकेंगे। नए फीचर के जरिए यूजर्स व्हाट्सएप से ही किसी भी अन्य ऐप में भी मैसेज भेज पाएंगे। नए अपडेट के साथ व्हाट्सएप अपने 200 करोड़ यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स से चैटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्राइवेसी की सुरक्षा पर पूरा जोर
कंपनी का कहना है कि, हम व्हाट्सएप की प्राइवेसी, सेफ्टी और यूनिटी को ध्यान में रखते हुए थर्ड पार्टी ऐप्स को इंटरोपरेबिलिटी ऑफर किया जा रहा है।
नया अपडेट कैसे करेगा काम?
व्हाट्सएप के समान सिग्नल एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल का उपयोग के जरिए Google Messages और Skype जैसे ऐप्स पर भी मैसेज भेजा सकेगा। संदेश भेजने के लिए ऐप्स को सिग्नल के माध्यम से एन्क्रिप्ट करना होगा और कंटेंट को XML संदेश प्रारूपों में पैकेज करना होगा। संदेश प्राप्त करने के लिए यूजर को व्हाट्सएप के सर्वर से कनेक्ट होना होगा।
ब्लॉक करना भी आसान
व्हाट्सएप पर अनचाए ग्रुप या फिर नंबर के मैसेज को ब्लॉक करना अब आसान हो गया है। नए अपडेट के तहत संदेश खोले बिना सीधे अपनी लॉक स्क्रीन या चैट सूची से स्पैम को ब्लॉक किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications