साये की तरह रतन टाटा के साथ रहने वाले शांतनु नायडू अब क्या कर रहे हैं? खुद बताया कैसा है हाल?

Shantanu Naidu News: रतन टाटा के लंबे समय से सहयोगी रहे शांतनु नायडू ने अब ये बताया है कि वह रतन टाटा के निधन के बाद क्या कर रहे हैं? शांतनु नायडू रतन टाटा के आखिरी सालों में उनके साथ रह रहे थे। शांतनु नायडू ने बताया है कि अब वह किस काम ंंमें लगे हुए हैं।

शांतनु नायडू इन दिनों अपने प्रोजेक्ट ''बुकीज'' के लिए काम कर रहे हैं। बुकीज, एक पढ़ने वाला समुदाय है, जहां लोग सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होकर चुपचाप पढ़ते हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले नायडू ने मुंबई में की थी और तब से इसका विस्तार पुणे और बेंगलुरु तक हो चुका है।

Shantanu Naidu News

शांतनु नायडू ने बताया फिलहाल वो क्या कर रहे हैं?

शांतनु नायडू इस सप्ताह की शुरुआत में जयपुर बुकीज के लॉन्च की घोषणा की, जिसमें पाठकों को रविवार 8 दिसंबर को होने वाले आगामी कार्यक्रम के लिए साइन अप करने के लिए आमंत्रित किया गया।

शांतनु नायडू ने कहा, "जयपुर, अब समय आ गया है। हम आपको रविवार 8 तारीख को जयपुर बुकीज में देखेंगे। लॉन्च के लिए आप साइन अप करें। मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं!" नायडू ने लिंक्डइन पर जयपुर के पुस्तक प्रेमियों के लिए इस कार्यक्रम के लिए साइन अप करने हेतु एक फॉर्म भी साझा किया है।

नायडू बुकीज को दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और सूरत जैसे अन्य भारतीय शहरों में ले जाने की योजना बना रहे हैं। नायडू ने पिछले महीने बेंगलुरु में एक रीडिंग सेशन की मेजबानी की थी। नायडू ने बुकीज सेशन में युवा पाठकों को संबोधित करते हुए कहा था कि, "बुकीज देश में फिर से किताब पढ़ने के चलन को वापस लाने के लिए काम कर रहा है। हमें ये समझना होगा कि पढ़ना मानवीय अनुभव का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम पहले घंटों पढ़ाई करते थे और अब एक-एक मिनट का रील देखने में बिजी रहते हैं।''

रतन टाटा ने अपनी वसीयत में शांतनु नायडू को बनाया था हिस्सेदार

रतन टाटा ने अपने वसीयत में शांतनु नायडू को हिस्सेदार बनाया था। रतन टाटा और शांतनु नायडू के रिश्ते बहुत अच्छे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा ने आरएनटी कार्यालय में महाप्रबंधक नायडू के वेंचर गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी भी छोड़ दी है। इतना ही नहीं रतन टाटा ने एजुकेशन लोन को भी माफ कर दिया है। गुडफेलो की शुरुआत 2022 में की गई थी।

who is Shantanu Naidu: कौन हैं शांतनु नायडू

शांतनु नायडू रतन टाटा के बेहद ही करीबी लोगों में से एक थे। शांतनु नायडू ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली है। शांतनु नायडू ने साल 2017 से टाटा ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। शांतनु नायडू, टाटा समूह में काम करने वाले अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+