सख्त हुए मुलायम ने ली नेताओं की क्लास कहा, जब मंत्री कमाई करेंगे तो कैसे जीतेंगे चुनाव

मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी में गद्दारी करने वालों के साथ सख्ती की जाएगी। हार की वजह बने लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। समीक्षा के बाद शीघ्र ही सरकार और संगठन की भी समीक्षा होगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे और वो चुपचाप सारी फटकार सुनते रहे। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जिन जिलों में हमारे सभी विधायक और दो से तीन मंत्री हों वहां से पार्टी प्रत्याशी का तीसरे और चौथे स्थान पर जाना जनता के गुस्से का सबसे बड़ा सबूत है।
इससे पहले संभल से चुनाव हारे सफीकुर्ररहमान बर्क ने अपने हारने का कारण बताते हुए कहा कि चुनाव के ठीक पहले राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाए गए इकबाल महमूद ने क्षेत्र में उनका जमकर विरोध किया। एसपी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक एसपी सुप्रीमो ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनशक्ति सबसे बड़ी है। हमें जनता के बीच जाकर तत्काल उसका आभार व्यक्त करना चाहिए। जनसामान्य को विश्वास दिलाया जाए कि एसपी सुख-दुख में उसके साथ रहेगी। राजनीति में पूरे आत्मविश्वास के साथ जुटे रहें और कतई निराश ना हों।












Click it and Unblock the Notifications