शाह फैसल के इस्‍तीफे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान-आत्‍मविश्‍वास की कमी का नतीजा

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर के आईएएस ऑफिसर शाह फैसल के इस्‍तीफे पर केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। जीतेंद्र सिंह ने कहा है कि इस्‍तीफा अपने आप में बताने के लिए काफी है कि आत्‍मविश्‍वास की कमी है। उन्‍होंने कहा कि अगर दृढ़ हैं तो फिर आतंकवाद जैसे कृत्‍य की निंदा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। फैसल, कश्‍मीर के पहले आईएएस थे और उन्‍होंने परीक्षा में टॉप किया था।

jitendra-singh-shah-faesal

आतंकी को आतंकी कहने में हिचक क्‍यों

डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि कोई भी सुरक्षाबलों के साए में आतंकी हमलों से खुद को सुरक्षित रख सकता है। लेकिन उसी व्‍यक्ति में इतना साहस नहीं है कि वह किसी आतंकवादी को आतंकवादी कह सके। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री रहे पी चिंदबरम ने फैसल के इस्‍तीफे के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। चिंदबरम ने कहा है कि फैसल के इस्‍तीफ के बाद दुनिया की नजरें अब उनकी तकलीफ और उनकी चुनौती पर जाएगा। चिदंबरम ने गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कीं और उन्‍होंने फैसल के इस्‍तीफे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के लिए एक कलंक के तौर पर बताया है। फैसल ने बुधवार को अपने फैसले का ऐलान किया। उन्‍होंने इस्‍तीफ की वजह कश्‍मीर में निरंतर हो रही हत्‍याओं को बताया है। फैसल का कहना है कि केंद्र सरकार की कश्‍मीर की जनता तक पहुंचने की कोशिशें बिल्‍कुल भी गंभीर नहीं हैं और भारतीय मुसलमानों के साथ सही बर्ताव नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+