हम सही हैं पर दूसरे हमें गलत समझते हैं तो हम क्या करें? जानिए स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कैसे दूर किया संशय

Swami Premanand Maharaj: स्वामी प्रेमानंद महाराज जी अपने सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। साथ ही, सत्संग के माध्यम से महाराज जी भक्तों के सवालों का जवाब भी देते हैं। हम सही हैं पर दूसरे हमें गलत समझते हैं तो हम क्या करें? इस सवाल का जवाब देने से पहले आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी राधा रानी के अनन्य भक्त हैं।

महाराज जी के सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं और उनके सत्संग सुनने के लिए कई सिलिब्रिटी तक आते हैं। इन दिनों स्वामी प्रेमानंद महाराज जी का पांच साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक भक्त ने महाराज जी सवाल पूछा कि हम सही हैं पर दूसरे हमें गलत समझते हैं तो हम क्या करें?

Swami Premanand Maharaj

इस सवाल के जवाब में महाराज जी कहते है, हम अपना दृष्टिकोण सही रखने की जरूरत है...सामने वाला हमारे प्रति क्या दृष्टिकोण रखता है इसकी हमें जरूरत नहीं है। आप जो सोचते है सोचते रहें, मैं जो मानता हूं उस पर दृढ़ यानी मजबूत रहूंगा। मेरी सोच, मेरी मान्यता शास्त्र के अनुसार होनी चाहिए। बस इतनी बात ध्यान रखनी चाहिए।

महाराज जी ने कहा कि सामने वाली की हमारे विचारों से मान्यता मिल जाए, ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है। अगर हम अपनी मान्यता पर रहेंगे और वो मान्यता सच है तो सामने वाले को आज नहीं तो कल हमारी मान्यता के आगे झुकना पड़ेगा। अगर हमारी मान्यता सत्य हो तो...अगर हमारी मान्यता गलत है तो मैं उसको नहीं कह रहा हूं।

अगर शास्त्र जनक कोई मान्यता है तो उसको झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो जैसा कर रहा है वो वैसा भोगेगा। आप केवल अपनी मान्यता को संभालिए, हम दूसरों की मान्यता नहीं संभाल सकते। सुनिए उन्होंने और क्या-क्या कहा...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+