जिन सफाईकर्मियों के पैर पीएम मोदी ने धोए, उन्होंने बाद में कही बेहद भावुक बात
नई दिल्ली। प्रयागराज कुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डुबकी लगाने के बाद सफाईकर्मियों के पैर धोकर उन्हें सम्मानित किया। सफाईकर्मियों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके कारण ही ये कुंभ दिव्य कुंभ बन पाया। वहीं, देश के प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित होने के बाद सफाईकर्मी अभिभूत हैं और उनको ये सब एक सपने जैसा लग रहा है। छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उनका इतना सम्मान होगा, उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

पीएम मोदी के हाथों सम्मानित होने के बाद क्या बोले सफाईकर्मी
ज्योति ने कहा, 'हमारा इतना सम्मान होगा, हम इतना गर्व महसूस करेंगे, कभी सपने में भी नहीं सोचा था।' उन्होंने बताया कि वे 5 महीनों से कुंभ मेले में काम कर रही हैं। इन सभी सफाईकर्मियों का कहना था कि उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था कि जिनसे मिलने के बारे में सपने में सोचते थे उन्हीं प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पैर धोए और सम्मानित किया।

'कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री हमारे पैर पखारेंगे'
हरीलाल कहते हैं कि कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री हमारे पैर पखारेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके काम की सराहना की और कहा कि आप लोगों ने अच्छा काम किया, कहीं गंदगी नहीं मिली। पीएम मोदी के हाथों सम्मानित होने वाले बांदा के नरेश कुमार ने कहा, 'कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे जीवन में ऐसा कुछ होगा।, हम गंगा मां को धन्यवाद देते हैं।'

पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 सफाईकर्मियों के पैर पखारने के बाद उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और कुम्भ मेले में बेहतर साफ-सफाई के लिए उनकी तारीफ की। इसके पहले, प्रयागराज कुंभ मेले में पहुंचे पीएम मोदी ने संगम तट पर स्नान किया और इसके बाद त्रिवेणी तट पर वे गंगा आरती में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों की तारीफ की
इस दौरान पीएम मोदी 'स्वच्छ कुंभ-स्वच्छ आभार' में शामिल हुए जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज में जब कुम्भ लगता है तो सारा प्रयागराज ही कुम्भ हो जाता है। यहां के निवासी भी श्रद्धेय हो जाते हैं, प्रयागराज को एक खूबसूरत शहर के रूप में विकसित करने में और कुम्भ के सफल आयोजन करने में यहां के निवासियों ने भी पूरे देश को एक प्रेरणा दी है। कुम्भ के कर्मयोगियों में साफ सफाई कर रहे स्वच्छाग्रही भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने प्रयासों से कुम्भ के विशाल क्षेत्र में हो रही साफ सफाई को दुनिया में चर्चा का विषय बना दिया है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications