लोकसभा में राहुल ने कहा चौकीदारी छोड़ दीजिये मोदी जी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में महंगाई पर चल रही बहस में जमकर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब मोदी कहते थे, "मां बेटे रोते हैं, रात को खाली पेट सोते हैं..." आज मोदी जी को वो आंसू क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए के समय में जब तूर दाल के एमएसपी और मार्केट रेट मेें 30 रुपए का अंतर था। किसान रात दिन मेहनत करता है। किसान लड़ता है। एनडीए के समय में आपने एमएसपी बढ़ाई, जो 50 रुपए है। वहीं किसान आज उसी तूर दाल को 180 रुपए में खरीदता है।
पढ़ें- केजरीवाल ने कहा कि देश के लिये सबसे बड़ा खतरा हैं नरेंद्र मोदी
हमारे समय में एमएसपी और मार्केट प्राइस का अंतर 30 रुपए था, आपके राज में 130 रुपए है। आपने कहा था मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, मुझे चौकीदार बनाओ। अब चौकीदार की नाक के नीचे दाल की चोरी हो रही है। चौकीदार ने एक शब्द नहीं कहा। आप प्रधानमंत्री बन गये हैं, चौकीदारी कहां कर पायेंगे आप। चौकीदारी आप हमारे ऊपर छोड़ दीजिये।
मेक इन इंडिया पर राहुल
मेक इन इंडिया के अंतर्गत आपने एक भी युवक को रोजगार नहीं दिया। हमारी गृहणियां हैं। उनको आपने दो लाख करोड़ रुपए में कितनी राहत दी है, यह कृपया बतायें। अर्थ व्यवस्था धसी हुई है उसके लिये उद्योगपतियों के लोन माफ कीजिये, लेकिन आम गरीब के लिये भी कुछ करिये।
आपने स्टार्ट अप, स्टैंड अप, कुछ भी करिये, लेकिन इस हाउस को आप वो डेट दे दीजिये जब दाल का दाम कम हो जायेगा, जब आलू और टमाटर का दाम कम हो जायेगा।
आखिरी बात राहुल की
एक नया नारा चला है। गांव में शहरों में कस्बों में नया नारा चला है- हर हर मोदी, अरहर अरहर मोदी, अरहर अरहर मोदी... धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications