'जहरीला सांप अभी गले में, बजरंग बली को छेड़ने की क्या जरूरत' प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल

Karnataka Assembly Election 2023 Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहरीला सांप तो अभी भी गले में पड़े हैं, बजरंग बली को छेड़ने की क्या जरूरत थी।

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल

Karnataka Assembly Election 2023 Pramod Krishnam: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया है। अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दावा किया कि वे पीएफआई समेत बजरंग दल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो बजरंग दल को बैन कर देंगे। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र पर उनके ही नेता प्रमोद कृष्णम ने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जहरीला 'सांप' अभी तक 'गले' में पड़ा हुआ है, बजरंग बली को 'छेड़ने' की क्या जरूरत थी? वहीं, दूसरी तरफ बजरंग दल को बैन करने को लेकर कांग्रेस अब बीजेपी के निशाने पर आ गई है। बीजेपी ने इसको लेकर अपने हमले तेज कर दिए हैं।

बता दें कि बजरंग दल पर बैन के वादे से सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस पर पीएम मोदी ने भी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली को ताले में बंद करने की बात की जा रही है।

Recommended Video

    LIVE: Priyanka Gandhi interacts with the public in Indi, Karnataka | Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी के हमले पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हनुमान श्रद्धा और पवित्रता, सेवा और बलिदान के प्रतीक हैं। भगवान की तुलना किसी व्यक्ति या संगठन के रूप में करना उनका अपमान होगा। सुरजेवाला ने कहा कि पीएम बजरंग दल की तुलना हनुमान जी से करके लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक की जनता के सामने पार्टी की ओर से घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली के साथ पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। पार्टी ने मैनिफेस्टो में वादा किया है कि सरकार में आने के बाद कर्नाटक में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी।

    इसके अलावा परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये मिलेंगे। बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को दो साल के लिए 3000 रुपये प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये प्रति माह भत्ता मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- राज्यसभा में कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी को बनाया उपनेता, रजनी पाटिल को भी बड़ी जिम्मेदारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+