Stockholm Syndrome: क्या है स्टॉकहोम सिंड्रोम? अचानक इस तरह की अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं लोग
Stockhome Syndrome: स्टॉकहोम सिंड्रोम शब्द सुनने में किसी बीमारी की तरह लगता है। या यूं कहें कि ये एक तरह की मनोवैज्ञानिक बीमारी ही है। जिसमें लोग अपने ही किडनैपर्स के प्रति प्यार दिखाते हैं। ये शब्द कहां से आया, क्यों आया, कैसे आया, इसका मतलब क्या है? चलिये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्टॉकहोम सिंड्रोम एक तरीके का सिंड्रोम है, जो स्टॉकहोम, स्वीडन में साल 1973 में हुई एक बैंक डकैती की घटना के बाद सुनाई पड़ा था। इस घटना में कुछ लोगों को किडनैप कर लिया गया था और 6 दिनों तक बंधक बना कर रखा गया था। मगर इसके बाद जो हुआ, वो अपने आप में काफी चौंकाने वाला है।

इसके बाद ये सभी लोग जब आजाद हुए तो अपने ही किडनैपर्स का पक्ष लेते दिखाई पड़े। ये मामला अपने आप में बेहद ही चौंकाने वाला है और जिस किसीने भी इसके बारे में सुना, वो हैरान रह गया। भला कैसे कोई अपने ही किडनैपर का साथ दे सकता है।
हालांकि ये सिंड्रोम काफी टिपिकल है, जिसे समझ पाना इतना भी सिंपल नहीं है। इसमें कई तरह के कारक शामिल होते हैं। जैसे कि कैद के दौरान होने वाली इमोशनल घटनाएं, तनाव या फिर एक तरह का ट्रॉमा। जो इस तरह की अजीब सी भावना को जन्म देता है। बता दें कि इस सिंड्रोम को किसी तरह की मान्यता नहीं दी गई है। बल्कि ये सिर्फ एक तरह के अजीबोगरीब व्यवहार को समझाने या फिर समझने के लिए बनाया गया है।
बता दें कि कई बार इस सिंड्रोम से ग्रस्त लोग पुलिस के खिलाफ भी जा सकते हैं, जिसने इन्हें किडनैपर्स से बचाया हो। जिस घटना का हमने ऊपर जिक्र किया, उसके दौरान बंधक बनाए गए कई लोग किडनैपर्स के पक्ष में और पुलिस के खिलाफ खड़े हुए। इस घटना को बेजेरोट नाम की महिला ने नॉरमाल्मस्टॉर्ग सिंड्रोम कहा। इसके बाद इसे ग्लोबली स्टॉकहोम सिंड्रोम के नाम से जाना जाने लगा।
महिला ने इस घटना को लेकर एक दफा बताया भी था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ये वर्ड एक दिन इतना फेमस हो जाएगा। स्टॉकहोम सिंड्रोम का प्रयोग कई बार घरेलू हिंसा या फिर बाल यौन शोषण के पीड़ितों के लिए भी किया जाता है, जो खुद के साथ अपराध करने वालों के साथ ही कई बार इमोशनली कनेक्ट हो जाया करते हैं।
ये हकीकत या मिथक?
अमेरिका में कुछ कानून प्रवर्तन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये घटना काफी दुर्लभ है और मीडिया इसे काफी प्रचारित करती है। मगर ये अभी भी कई बार किताबों, फिल्मों में दिखाई पड़ता है। ये इंग्लिश डिक्शनरी में अनौपचारिक रूप से शामिल हो गया है, जिसका मतलब है कि ऐसे लोग, जो दूसरों के साथ अप्रत्याशित संबंध बनाते हैं, जो उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications